होमक्राइमनवीन ज्वेलर्स चोरी: चोरों ने सुनियोजित तरीके से लाखों के आभूषण और नकदी चुराए
क्राइम

नवीन ज्वेलर्स चोरी: चोरों ने सुनियोजित तरीके से लाखों के आभूषण और नकदी चुराए

उदयपुर के पंचवटी में बुधवार देर रात नवीन ज्वेलर्स शोरूम में चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी चोरी की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया है।

Jagran के अनुसार30 जुलाई 2026 को 07:38 pm बजे
नवीन ज्वेलर्स चोरी: चोरों ने सुनियोजित तरीके से लाखों के आभूषण और नकदी चुराए

सौजन्य से:- Jagran

उदयपुर के नवीन ज्वेलर्स को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित सोना-चांदी और डायमंड ले उड़े बदमाश

उदयपुर के पंचवटी स्थित नवीन ज्वेलर्स शोरूम में देर रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ली। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, उदयपुर। शहर के व्यस्त पंचवटी क्षेत्र में बुधवार देर रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए हाथीपोल थाना क्षेत्र स्थित नवीन ज्वेलर्स शोरूम में सेंध लगा दी।

बदमाश दुकान का साइड शटर उखाड़कर अंदर घुसे और कांच का दरवाजा तोड़ने के बाद लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल राशि करीब 90 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वारदात 29 जुलाई की रात से 30 जुलाई की सुबह के बीच हुई। सुबह करीब 8 बजे दुकान के कर्मचारी ने शटर टूटा देखकर प्रोपराइटर नवीन स्वरूपिया को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के भीतर सामान बिखरा मिला और चोरी का खुलासा हुआ।

चोर शोरूम से करीब 22 लाख रुपये मूल्य की डायमंड ज्वेलरी, बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण, लगभग 12 किलोग्राम चांदी तथा करीब 9.75 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के तरीके से अंदेशा है कि बदमाश पहले से पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने सुनियोजित ढंग से चोरी को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें