जुलाई में घूमने के लिए आइए उदयपुर, यह देश का तीसरा सबसे बेस्ट शहर - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Is The Third Best City In The Country To Visit In July. जुलाई में घूमने के लिए आइए उदयपुर, यह देश का तीसरा सबसे बेस्ट शहर - कॉपी लिंक उदयपुर } मानसून सीजन में घूमने का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Is The Third Best City In The Country To Visit In July.
जुलाई में घूमने के लिए आइए उदयपुर, यह देश का तीसरा सबसे बेस्ट शहर
- कॉपी लिंक
उदयपुर } मानसून सीजन में घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। प्रसिद्ध ट्रेवल पोर्टल ‘ट्रेवल एंड लीजर’ ने इस साल जुलाई में भारत में घूमने के लिए देश के 8 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सूची जारी की है। इसमें उदयपुर को देश का तीसरा सबसे
पोर्टल के अनुसार जुलाई का महीना भारतीय गर्मी से राहत लेकर आता है। इस मौसम में रुक-रुक कर होने वाली बारिश और चारों तरफ छाई हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती है। मानसून के दौरान उदयपुर की झीलें पानी से लबालब भर जाती हैं और अरावली पर्वतमाला हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। यही वजह है कि इस सीजन में बड़ी संख्या में सैलानी उदयपुर का रुख करते हैं।
देश के 8 प्रमुख पर्यटन स्थल
}जांस्कर वैली (लद्दाख)
} वैली ऑफ फ्लावर्स
(उत्तराखंड)
} उदयपुर (राजस्थान)
} पंचगनी (महाराष्ट्र)
} रामेश्वरम (तमिलनाडु)
} चेरापूंजी (मेघालय)
} दमन (दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव) कूर्ग (कर्नाटक)
बारिश में भी सफर रहेगा सुहाना: इनडोर पर्यटन स्थल हैं विकल्प
उदयपुर में आमतौर पर लंबे समय तक तेज बारिश नहीं होती, जिससे पर्यटकों को घूमने में ज्यादा परेशानी नहीं आती। यदि कभी तेज बारिश हो भी जाए, तो शहर में कई शानदार इनडोर स्थल मौजूद हैं। पर्यटक ‘विशाल सिटी पैलेस कॉम्प्लेक्स’, ‘क्रिस्टल गैलरी’ और ‘बागोर की हवेली’ में आराम से समय बिता सकते हैं।
ट्रेवल एंड लीजर ने देश के 8 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की लिस्ट जारी की
मानसून सीजन
कैसे पहुंचें : उदयपुर की कनेक्टिविटी शानदार है। शहर का निकटतम हवाई अड्डा ‘महाराणा प्रताप एयरपोर्ट’ है, जहां देश के विभिन्न शहरों से नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ‘उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन’ भी देश के सभी प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है।
प्रमुख आकर्षण और कनेक्टिविटी : पोर्टल ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य दर्शनीय स्थलों की सूची भी साझा की है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं :
{सिटी पैलेस
{ सहेलियों की बाड़ी
{ बागोर की हवेली
{ मानसून पैलेस (सज्जनगढ़)
{जगमंदिर {पिछोला झील
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की


