अब सिर्फ 'धार्मिक पर्यटन' ही नहीं... तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़ डोमेस्टिक टूरिस्ट में भी UP बना नंबर-1 - uttar pradesh leads domestic tourism beats tn rajasthan
अब सिर्फ 'धार्मिक पर्यटन' ही नहीं... तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़ डोमेस्टिक टूरिस्ट में भी UP बना नंबर-1 उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ घरेलू यात्राओं का भी प्रमुख केंद्र बन गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय…

सौजन्य से:- Jagran
अब सिर्फ 'धार्मिक पर्यटन' ही नहीं... तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़ डोमेस्टिक टूरिस्ट में भी UP बना नंबर-1
उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ घरेलू यात्राओं का भी प्रमुख केंद्र बन गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी घरेलू पर्यटन में 15.7% हिस्सेदारी के साथ देश में शीर्ष पर।
- तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़कर बना घरेलू यात्राओं का प्रमुख केंद्र।
- बेहतर कनेक्टिविटी, कानून-व्यवस्था ने बढ़ाया पर्यटकों का विश्वास।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिर्फ धार्मिक पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि घरेलू यात्राओं के दूसरे प्रमुख केंद्रों में भी अपनी जगह बना रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण में 365 दिनों में हुई रात्रि यात्राओं में यूपी की हिस्सेदारी 15.7 प्रतिशत रही।
तमिलनाडु 13.4 और राजस्थान आठ प्रतिशत के साथ पीछे रहे। पिछले 30 दिनों में कारोबार, सामाजिक यात्रा, शिक्षा-प्रशिक्षण व अन्य उद्देश्यों से हुई रात्रि यात्राओं में भी यूपी 15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहा। इस श्रेणी में बिहार 10.5 और तमिलनाडु 9.6 प्रतिशत पर रहे। आंकड़ों में प्रदेश के भीतर और बाहर से आने वाले यात्रियों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी तथा कानून-व्यवस्था से पर्यटकों का भरोसा बढ़ा है। अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज का आध्यात्मिक भ्रमण , विंध्य धाम, चित्रकूट, नैमिषारण्य और देवीपाटन जैसे क्षेत्र इसका हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
विभाग के अनुसार 230 से अधिक गांवों में होमस्टे, स्थानीय खानपान और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं के समूह और अकेले यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित करने के साथ युवाओं को विजिट माई स्टेट से जोड़ा जा रहा है। सारनाथ को जुलाई में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


