UP-राजस्थान सरकार के स्कूल सुधार के फैसले पर बोली CJP, 'हम एक एक कर...'
UP-राजस्थान सरकार के स्कूल सुधार के फैसले पर बोली CJP, 'हम एक एक कर...' सीजेपी की स्कूल ठीक करो मुहीम का असर देखने को मिला है. राजस्थान- यूपी सरकार ने स्कूलों के सुधार को लेकर करोड़ों का फंड जारी किया हैं. इस पर सीजेपी औ…

सौजन्य से:- ABP News
UP-राजस्थान सरकार के स्कूल सुधार के फैसले पर बोली CJP, 'हम एक एक कर...'
सीजेपी की स्कूल ठीक करो मुहीम का असर देखने को मिला है. राजस्थान- यूपी सरकार ने स्कूलों के सुधार को लेकर करोड़ों का फंड जारी किया हैं. इस पर सीजेपी और ग्रुप के फाउंडर अभिजीत दिपके का रिएक्शन आया है.
राजस्थान और यूपी सरकार के स्कूल सुधारों को लेकर लिए गए फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया है. सीजेपी ने सरकार के इन फैसलों पर क्रेडिट लेते हुए, एक के बाद एक पोस्ट शेयर किये हैं. इसके अलावा अभिजीत दीपके ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने इसे सीजेपी का असर और देश के युवाओं की जीत करार दिया है.
पिछले कुछ दिनों से देशभर के राज्यों में सीजेपी स्कूल ठीक करो नाम से मुहिम चला रही थी. इसी बीच राजस्थान और यूपी के सरकार ने स्कूलों की मरम्मत में सुधार को लेकर करोड़ों का फंड जारी किया है. राजस्थान सरकार ने स्कूलों की मरम्मत के लिए 12500 करोड़ रुपए और यूपी सरकार ने स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 604 करोड़ मंजूर किए हैं.
सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'सीजेपी का असर देश के युवाओं की एक और जीत है, लेकिन हमने तो बस शुरुआत की है. हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक भारत के हर छात्र को अच्छे स्कूल और अच्छी शिक्षा न मिल जाए.'
Things are getting done bro! pic.twitter.com/ZoyZnq2UNJ
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) August 25, 2026
एक अन्य पोस्ट में सीजेपी ने लिखा, 'सीजेपी का असर, राजस्थान के बाद अब यूपी सरकार ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 604 करोड़ मंजूर किए हैं.' बयान में आगे कहा गया, 'हम एक एक कर के राज्यों में भारत को बदल रहे हैं.'
काम हो रहे हैं, भाई: अभिजीत दीपके
इसके अलावा एक रील शेयर करते हुए दीपके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. इसमें वह कह रहे हैं कि यह वीडियो उन लोगों के लिए जो कहा करते थे कि एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से क्या होगा? इस वीडियो में कई तरह की न्यूज कॉपी शेयर की है, जिसमें स्कूल सुधारों के लिए राजस्थान और यूपी सरकार ने फंड जारी किए हैं. इसके अलावा दीपके कहते हैं, It's Done Bro. वीडियो कैप्शन में लिखा है, काम हो रहे हैं, भाई!
क्या है स्कूल ठीक करो कैंपेन, जिसके नाम से क्रेडिट ले रही सीजेपी?
स्कूल ठीक करो महिम कॉकरोच जनता पार्टी और उसके फाउंडर अभिजीत दीपके की तरफ से देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए किया गया एक सामाजिक अभियान है. इसका उद्देश्य स्कूलों का रियलिटी चेक और सोशल ऑडिट करना है. इसी के तहत सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका समेत अन्य कार्यकर्ता आम नागरिकों और बच्चों के माता पिता से सरकारी स्कूलों का दौरा करने और कमियों की पहचान करने की अपील करते हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


