होमक्राइमदिनदहाड़े चेन छीनने की वारदात: महिला को चाकू दिखाकर रोका, फिर चेन तोड़कर भागा बदमाश
क्राइम

दिनदहाड़े चेन छीनने की वारदात: महिला को चाकू दिखाकर रोका, फिर चेन तोड़कर भागा बदमाश

जयपुर में सुबह मंदिर जा रही एक महिला को बदमाश ने चाकू दिखाकर रोका, फिर उसकी चेन तोड़कर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

Dainik Bhaskar के अनुसार19 जुलाई 2026 को 01:14 pm बजे
दिनदहाड़े चेन छीनने की वारदात: महिला को चाकू दिखाकर रोका, फिर चेन तोड़कर भागा बदमाश

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Chain Snatching | Woman Targeted At Knife Point; CCTV Footage

जयपुर में बिजनेसमैन की पत्नी से दिनदहाड़े लूट; VIDEO:चाकू दिखाकर धमकाया, फिर चेन छीन ले गया बदमाश; मंदिर जा रही थी महिला

- कॉपी लिंक

जयपुर में दिन-दहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाश चाकू दिखाकर बिजनेसमैन की पत्नी से चेन छीन ले गया। वह सुबह मंदिर जा रही थीं। गली में खड़ी गाय को रोटी खिलाकर जैसे ही आगे बढ़ीं तभी पीछे-पीछे चल रहे बदमाश ने चाकू दिखाकर रोक लिया। फिर गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया।

बिजनेसमैन की पत्नी ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र के किरण पथ की शनिवार सुबह करीब 7:13 बजे की है। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज में कैद हुए लुटेरे की तलाश कर रही है।

SI मुकेश कुमार ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) के साथ लूट की वारदात हुई। उनके पति की प्रतापनगर में बुक स्टोर है।

पहले देखिए वारदात के PHOTOS…

दिन-दहाड़े चाकू दिखाकर तोड़ी चेन

पुलिस ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) शनिवार सुबह कालोनी में स्थित मंदिर में जा रही थीं। घर से 100 मीटर चली होंगी तभी बदमाश ने चाकू दिखाकर उनको रोक लिया। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला।

भावना ने शोर मचाते हुए बदमाश का कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन आसपास किसी के नहीं होने के कारण लुटेरा फरार हो गया। चेन का लॉकेट टूटकर गिर गया, जिसे भावना ने उठा लिया।

चेन स्नेचिंग की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में लुटेरे चेन छीनकर भागते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता ने रविवार को मानसरोवर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश कर रही है।

---

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में बुजुर्ग को गिराया, घसीटा; VIDEO:लाखों के गहने लूट ले गया बदमाश; डर के मारे महिला घर में हुई कैद

जयपुर के सोडाला इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाश ने पीछे से आकर जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और कानों के टॉप्स व गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

- कोर्ट बोला- बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता: पत्नी का व्यवहार अमानवीय, दोनों का एक छत के नीचे रहना असंभव; तलाक मंजूर

- ड्रग्स-फैक्ट्री पकड़ने पहुंची टीम, अंदर बन रहा था नकली घी: मार्केट में 650 रुपए में बेच रहे थे, 870 किलो मिलावटी घी, 1560 किलो पाम ऑयल जब्त

- भास्कर एक्सप्लेनरजमीन खुदाई में मिला खजाना किसका, मालिक या सरकार का?: जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम

- महिला थाने में ASI की हार्ट अटैक से मौत: ड्यूटी के दौरान सांस लेने में हुई थी परेशानी; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें