होमकृषिकोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा: अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन - Kota News
कृषि

कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा: अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Monsoon Rain Deficit Update | Weather Alert & Dam Status कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा:अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन - कॉपी लिंक कोटा में…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 अगस्त 2026 को 01:54 pm बजे
कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा:  अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Monsoon Rain Deficit Update | Weather Alert & Dam Status

कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा:अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन

- कॉपी लिंक

कोटा में आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली। जिसके चलते गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम व न्यूनतम पारा 1 डिग्री बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 5:30 बजे तक शहर में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई।कोटा संभाग में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस सीजन में अब तक औसत से 26% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 14 अगस्त तक औसत 490.9.5 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 362 मिमी बारिश हुई है।

वहीं गांधी सागर से नहरों में पानी बंद करने की बात से किसानों में नाराजगी है। किसानों ने नहर में पानी बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोटा संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना

जिले में शुक्रवार को कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 25. 9 डिग्री दर्ज हुआ। मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों में शिफ्ट होने से राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर हो गया।

मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कोटा संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

नहरों में पानी बंद करने से किसानों में नाराजगी

गांधी सागर से नहरों में पानी बंद करने की बात से किसानों में नाराजगी है। 20 सितंबर तक लगातार नहरें चलाने की मांग को लेकर किसानों ने सीएडी प्रशासन से मुलाकात की। गिर्राज गौतम ने कहा कि अगर इस समय 1 भी दिन नहर बंद होती है तो किसानों को भारी नुकसान होगा।

किसान अपनी सारी जमा पूंजी और पैसा लगा चुका है। ऐसे में इस समय नहर को बंद करना उसके साथ अन्याय होगा। अगर नहर में पानी बंद हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। किसान सड़कों पर उतरेगा। इसके साथ ही केशवरायपाटन में आगामी पंचायत चुनाव का सम्पूर्ण बहिष्कार होगा। राजनीतिक दलों के लोगों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

बांधों की स्थिति

गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फीट है। 15 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1299.11 फीट भरा है।

राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 15 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.03 फीट भरा है।

जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 15 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.3 फीट भरा है।

कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। 15 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.60 फीट भरा है।

- कोटा में मंत्री मदन दिलावर ने फहराया तिरंगा: बोले-किताबी ज्ञान काफी नहीं, मानवीय मूल्य जरूरी, नशे का कारोबार करने वाले को दी चेतावनी

- मेडिकल स्टोर के नाम पर ड्रग-इंस्पेक्टर ने 1 लाख मांगे: 50 हजार पर हुआ राजी, ऑडियो सबूत के बाद ACB में केस दर्ज

- सवाई माधोपुर में बारिश के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थगित: 18 जिलों में बरसात का अलर्ट, जानें- राजस्थान में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

- जयपुर में ध्वजारोहण के दौरान एक व्यक्ति को आया हार्ट-अटैक: एंबुलेंस से एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया; बड़ी चौपड़ पर सत्ता और विपक्ष ने किया ध्वजारोहण

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें