राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर: 10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी ज्यादा बरसात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Bharatpur Kota Heavy Rain Alert Jaipur राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर:10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी ज्यादा बरसात - कॉपी लिंक रा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Bharatpur Kota Heavy Rain Alert Jaipur
राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर:10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी ज्यादा बरसात
- कॉपी लिंक
राजस्थान में कल (19 अगस्त) से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर 20 और 21 अगस्त को और तेज होगा।
इससे पहले सोमवार को राजस्थान में मौसम साफ रहा। सभी जिलों में उमस ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, जालोर, सिरोही, उदयपुर और प्रतापगढ़ के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे इन इलाकों में उमस से कुछ राहत मिली।
राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 22.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में रात का तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया।
ये शहर सबसे गर्म रहे
मानसून के बड़े अपडेट्स
कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदला : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब तेज होकर डिप्रेशन में बदल गया है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बनी हुई है।
पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा : राजस्थान में अगले 2-3 दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के बावजूद पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा। 19 से 21 अगस्त के बीच भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।
वहीं 20 से 23 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर में सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप और उमस रही, जिसने लोगों को परेशान किया। पूरे जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 26.5 डिग्री रहा।
कोटा में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर को काली घटाएं छा गईं। शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। शाम 5:30 बजे तक 5.8 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अजमेर में सोमवार को दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर उमस का असर रहा। शाम को मौसम बदला। तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, शहर में सोमवार को बारिश नहीं हुई।
उदयपुर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन सूरज बादलों में छिपा रहा। अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलवर में सोमवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। सुबह धूप खिलने के बाद गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। जिससे लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में अगले सात दिनों तक बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
सीकर में सोमवार दिनभर बादलों की आवाजाही रही। सुबह एक बार घने बादल छाए, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकली। दिनभर हवा चली तो उमस कम महसूस हुई। फिलहाल सीकर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सीकर में अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
जोधपुर में सोमवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मानसून पर लगा ब्रेक! अगले 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क, जानें कब होगी बारिश

जोधपुर में इस सप्ताह भी सूखा जाएगा मानसून: सामान्य से 19 प्रतिशत कम हुई बारिश; जानें-शहर में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन टकराया: पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट बैठे थे, दोनों सुरक्षित; प्लेन को रनवे पर ले जाते वक्त हादसा - Jaipur News


