होमकृषिराजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम - Jaipur News
कृषि

राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Yellow Alert For Rain And Storm In 12 Districts राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में…

bhaskar.com के अनुसार20 अगस्त 2026 को 12:55 am बजे
राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:  श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Yellow Alert For Rain And Storm In 12 Districts

राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

- कॉपी लिंक

राजस्थान में गुरुवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जो अगले दो दिन भी जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में बुधवार को तापमान में भी काफी अंतर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.9, पिलानी (झुंझुनूं) में 36.5, चूरू में 36.4, संगरिया (हनुमानगढ़) में 36.3 और बीकानेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

ये शहर सबसे गर्म रहे

मानसून के बड़े अपडेट्स

पश्चिमी राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई :पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर रहने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ उत्तरी इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश का जोर : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं। 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर में बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में जयपुर में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 20 से 23 अगस्त के दौरान जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अलवर में बुधवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर रहा, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। तेज धूप के चलते तापमान करीब 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने अलवर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर मौसम में ऐसा बदलाव देखने को नहीं मिला।

कोटा में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली। इसके चलते दिन का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है।

सीकर में बुधवार को दिनभर हवा और बादलों की आवाजाही रही। सुबह से बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर हवा चली तो उमस कम महसूस हुई। सीकर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज किया गया।

अजमेर में मानसून पिछले कई दिनों से सुस्त बना हुआ है। रोजाना बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से भी बादलों की आवाजाही जारी रही। बुधवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें