जयपुर में भाजपा के 145 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी: कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की; जानिए किसे कहां से मिला टिकट - Jaipur News
भाजपा ने जयपुर में पार्षदों के टिकट जारी कर दिए हैं। नगर निगम जयपुर के 145 वार्ड में नाम सामने आ गए हैं। वहीं 5 वार्ड में नाम विचाराधीन रखें हैं। सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को पार्टी ने वार्ड-87 से प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
भाजपा ने जयपुर में पार्षदों के टिकट जारी कर दिए हैं। नगर निगम जयपुर के 145 वार्ड में नाम सामने आ गए हैं। वहीं 5 वार्ड में नाम विचाराधीन रखें हैं। सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को पार्टी ने वार्ड-87 से प्रत्याशी बनाया है।
.
पार्टी ने पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिया है। वहीं, 23 साल की जेन-जी को भी टिकट दिया गया है।
जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव की जगह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के अहम राजनीतिक फैसलों में से एक माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने आदर्श नगर विधानसभा से 17 वार्ड के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं।
जयपुर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट
23 साल की जेन-जी भी चुनाव के मैदान मे
भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 150 से 23 साल की जेन-जी शालू मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। शालू ने कहा- आम लोगों को साथ लेकर वार्ड का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी। मेरे स्वर्गीय पिता ने पार्टी के लिए काफी काम किया थी। इसकी बदौलत आज मुझे टिकट मिल पाया है।
बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हुई
वार्ड 76 से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हो गई। पार्टी ने पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को टिकट दिया था। लेकिन मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन भर दिया।
कालीचरण सराफ ने दैनिक भास्कर से कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था, लेकिन बाद में प्रत्याशी बदल दिया। प्रत्याशी बदलने से पहले ही मैंने कुलदीप मिश्रा को सिंबल दे दिया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


