होम›सेहत›आपका वोट दूसरे-शहर में तो कंपनी को छुट्टी देनी होगी: राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में आज वोटिंग; जानिए मतदान के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरूरी - Jaipur News
सेहत

आपका वोट दूसरे-शहर में तो कंपनी को छुट्टी देनी होगी: राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में आज वोटिंग; जानिए मतदान के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरूरी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Urban Body Elections 2026 | Voting Guide & Important Updates आपका वोट दूसरे-शहर में तो कंपनी को छुट्टी देनी होगी:राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में आज वोटिंग; जानिए मत…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
आपका वोट दूसरे-शहर में तो कंपनी को छुट्टी देनी होगी:  राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में आज वोटिंग; जानिए मतदान के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरूरी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Urban Body Elections 2026 | Voting Guide & Important Updates

आपका वोट दूसरे-शहर में तो कंपनी को छुट्टी देनी होगी:राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में आज वोटिंग; जानिए मतदान के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरूरी

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 147 शहरी निकायों में शुक्रवार को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। दूसरे फेज में 87.60 लाख से ज्यादा वोटर 18,266 उम्मीदवारों में से पार्षद चुनेंगे। इसमें जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में है। धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 4

309 निकायों में कुल 4744 वार्ड हैं। जिन पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। लेकिन कई जगह निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवार भी मजबूत है। कई जगह त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला है।

पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुई टीमें

शुक्रवार को होने वाली वोटिंग के लिए गुरुवार को सभी जिलों से पोलिंग टीम को रवाना किया गया। इससे पहले सभी दलों को मशीनों की ट्रेनिंग दी गई। सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी गई। इसके बाद सभी अलग-अलग पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए। झुंझुनूं की मंड्रेला नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 में केवल 92 मतदाता हैं। यह वार्ड किसी वर्ग के लिए रिजर्व नहीं है।

अब जानिए किस नगर निगम में कितने वोटर और उम्मीदवार…

वोटिंग से जुड़ी अहम जानकारी….

वोटिंग के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी

वोटिंग के लिए प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देनी होगी। राज्य सरकार ने वोटिंग वाले दिन 11 सितंबर को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। वोट देने के लिए कर्मचारियों को छुट्टी देनी होगी। यह आदेश सब पर लागू होगा।

सबसे पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें, इस तरह जांचें?

आपका नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं यह राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/SE_Default.aspx पर जाकर देख सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तभी आप वोट कर सकेंगे।

मतदान पर जाने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखें?

वोटिंग पर जाने से पहले देखें कि आपके पास वोटर आईडी कार्ड है या नहीं। 11 पहचान के दस्तावेज में से कोई एक आपके पास होना चाहिए। आप अपने पोलिंग स्टेशन की लोकेशन पता करके जाएं। आप अपने क्षेत्र के बीएलओ से इसके बारे में पता कर सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो कौन से दस्तावेज लेकर जा सकते हैं?

वोटर आईडी नहीं है तो भी राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से तय 11 दस्तावेज दिखाकर भी आप वोट कर सकते हैं।

दूसरे शहर में वोट है तो छुट्टी देनी होगी, सैलरी नहीं काट सकेंगे

अगर आपका वोट दूसरे शहर में है तो वहां वोटिंग के लिए सरकारी और प्राइवेट कंपनी से छुट्टी लेकर जा सकते हैं, इस दिन सैलरी नहीं काट सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन का हवाला देते हुए वोट देने के लिए दूसरे शहर जाने पर वेतन सहित छुट्टी देने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सरकार ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।

बारिश नहीं बनेगी वोटिंग में बाधा

प्रदेश में 12 सितंबर तक कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है, मानसून कमजोर होने की वजह से कीहीं बारिश की संभावना नहीं है। वोटिंग के दिन कहीं भी बारिश नहीं है।

इन 20 नगर परिषद में वोटिंग

किशनगढ़,पुष्कर,टोंक,बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर।

ये खबर भी पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें