राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, धौलपुर में 29 MM बरसात
राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, धौलपुर में 29 MM बरसात पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश दर्ज की गई, जो ए…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, धौलपुर में 29 MM बरसात
पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश दर्ज की गई, जो एक इंच से अधिक है।
राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 22 अगस्त को 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है।
इस बीच गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश धौलपुर में दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर 17 MM पानी बरसा। वहीं कोटा, झालावाड़, भरतपुर और दौसा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।
धौलपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश
पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश दर्ज की गई, जो एक इंच से अधिक है। धौलपुर के बसई नवां इलाके में 19 MM, अलवर के टहला में 16 MM, बारां के शाहबाद में 17 MM, बारां शहर में 16 MM और टोंक में 11 MM बारिश हुई।
इसके अलावा कोटा, झालावाड़, भरतपुर और दौसा में भी बारिश हुई, हालांकि इन जगहों पर बारिश 10 MM से कम रही।
श्रीगंगानगर रहा प्रदेश में सबसे गर्म
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
बारिश नहीं होने वाले इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
23 अगस्त से कमजोर होगा मानसून
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम कमजोर होकर अब लो-प्रेशर एरिया में बदल चुका है। मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़ और हरदोई होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की प्रबल संभावना है।
जयपुर में जेएलएन मार्ग पर 17 MM बारिश
राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह से दोपहर तक हल्की धूप रही। दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, रामबाग, 22 गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर और मालवीय नगर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
जेएलएन मार्ग पर 17 MM और जयपुर एयरपोर्ट पर 1.4 MM बारिश दर्ज की गई। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
अलवर में करीब एक सप्ताह बाद बारिश
अलवर में करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार को मौसम बदला। सुबह बादल छाए रहे और दोपहर में धूप निकलने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे हुई बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में पानी भर गया। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 21 से 23 अगस्त के बीच अलवर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
अजमेर, कोटा और उदयपुर में बारिश का इंतजार
अजमेर में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। शहर में अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को अजमेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
कोटा में भी दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अगले दो दिन बारिश का अलर्ट है।
उदयपुर में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दिन में धूप निकल आई। शाम को फिर बादल छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा।
जोधपुर में बादल छाए, बारिश नहीं
जोधपुर में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में यहां बारिश की संभावना कम है।
सीकर में उमस से लोग परेशान
सीकर में गुरुवार को दिनभर उमस का जोर रहा। सुबह हल्के बादल छाए, इसके बाद धूप निकल आई। हवा नहीं चलने से लोगों को ज्यादा उमस महसूस हुई। शहर में बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर संभाग में मानसून कमजोर पड़ा, बारिश का इंतजार: शहर में आज सुबह से छाए बादल, अब तक 24 प्रतिशत कम बरसात हुई - Udaipur News

Rajasthan Mausam: कमजोर पड़ा मानसून, आधे राजस्थान को सता रही धूप, आज बूंदाबांदी देगी इन जिलों को राहत

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 23 अगस्त से मानसून होगा कमजोर


