150 पार्षद चुनेंगे जयपुर का डिप्टी मेयर,सलमान मंसूरी कांग्रेस के उम्मीदवार, BJP में राजेंद्र सैनी समेत कई नाम
150 पार्षद चुनेंगे जयपुर का डिप्टी मेयर,सलमान मंसूरी कांग्रेस के उम्मीदवार, BJP में राजेंद्र सैनी समेत कई नाम डिप्टी मेयर चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को जयपुर नगर निगम में मेयर पद का चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के सुनील…

सौजन्य से:- Hindustan
150 पार्षद चुनेंगे जयपुर का डिप्टी मेयर,सलमान मंसूरी कांग्रेस के उम्मीदवार, BJP में राजेंद्र सैनी समेत कई नाम
डिप्टी मेयर चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को जयपुर नगर निगम में मेयर पद का चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की। कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि सुनीता मावर को 60 वोट मिले।
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 137 से पार्षद सलमान मंसूरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी का नाम आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन राजेंद्र सैनी के नाम की चर्चा है। ऐसे में डिप्टी मेयर पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
सुबह 10 बजे शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
डिप्टी मेयर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। यदि नाम वापसी के बाद सिर्फ एक प्रत्याशी मैदान में रहता है तो उसे निर्विरोध डिप्टी मेयर निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।
अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से मतदान शुरू होगा। पार्षद शाम 5 बजे तक अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान खत्म होते ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने डिप्टी मेयर पद के लिए सलमान मंसूरी के नाम पर मुहर लगा दी है। सलमान वार्ड नंबर 137 से पार्षद हैं और हवा महल विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। वह दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले उनके परिवार से उनकी बहन भी पार्षद रह चुकी हैं।
कांग्रेस के सामने अब सलमान मंसूरी को डिप्टी मेयर बनाने की चुनौती है। दूसरी ओर भाजपा की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। हालांकि पार्टी में राजेंद्र सैनी के नाम को लेकर चर्चा चल रही है। नामांकन के बाद ही भाजपा के उम्मीदवार की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
मेयर चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत
डिप्टी मेयर चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को जयपुर नगर निगम में मेयर प kiद का चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की। कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि सुनीता मावर को 60 वोट मिले।
अब डिप्टी मेयर चुनाव के साथ जयपुर नगर निगम में नई सत्ता का समीकरण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। मेयर पद पर भाजपा की जीत के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए भी दोनों दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
बाड़ेबंदी के बाद फिर जुटेंगे पार्षद
मेयर चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी। अब डिप्टी मेयर चुनाव के लिए सभी पार्षदों के नगर निगम मुख्यालय पहुंचने की संभावना है। मतदान होने की स्थिति में 150 पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
निर्दलीय पार्षदों को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में संपर्क और बातचीत का दौर चला है। भाजपा की ओर से निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया है। हालांकि किस खेमे को कितने पार्षदों का समर्थन मिलता है, इसकी अंतिम तस्वीर मतदान के बाद ही साफ होगी।
नामांकन से नतीजे तक चलेगा चुनावी ड्रामा
डिप्टी मेयर चुनाव की पूरी प्रक्रिया करीब सात घंटे तक चलेगी। सुबह 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
यदि एक ही उम्मीदवार मैदान में रहता है तो निर्विरोध निर्वाचन होगा। वहीं दो या अधिक प्रत्याशी होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


