जयपुर: राजस्थान में मानसून का दौर पड़ गया है धीमा, पूरे प्रदेश में 16 और जयपुर में 22 फीसदी कम बारिश
जयपुर: बिन मानसून सब सून... राजस्थान में मानसून का दौर धीमा पड़ गया है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है. साथ ही शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रभावी है. ऐसे में पश्चिम राजस्थान में एक…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: बिन मानसून सब सून... राजस्थान में मानसून का दौर धीमा पड़ गया है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है. साथ ही शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रभावी है. ऐसे में पश्चिम राजस्थान में एक हफ्ते तक बारिश नहीं है. पूर्वी राजस्थान में 25 से 27 अगस्त तक बारिश हो सकती है. कोटा, भरतपुर, जयपुर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया. सिर्फ बीकानेर संभाग में ही सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई. पूरे राजस्थान में 16 और जयपुर में 22 फीसदी कम बारिश हुई.
प्रदेश में फिर बरसी मानसून की मेहर:
राजस्थान में फिर मानसून की मेहर बरसी. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. राजस्थान में 9 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई. भरतपुर, डीग, धौलपुर और सवाई माधोपुर में बारिश का जोर रहा. धौलपुर के उर्मिला सागर बांध में 98 एमएम बारिश दर्ज की गई. डीग के कुम्हेर में 95 और नगर में 82 एमएम बारिश दर्ज की गई. भरतपुर शहर में 82 एमएम बारिश हुई दर्ज की गई. राजस्थान में 55 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई.
सावन की फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज:
धौलपुर में सावन की फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया. सुबह से आसमान में छाए काले बादल और रिमझिम बारिश से मौसम असरदार हुआ. कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, इंद्रदेव की मेहरबानी से सावन का आखिरी सोमवार सुहावना हुआ. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. सड़कों पर बारिश का पानी और गलियों में जलभराव होना आमजन की चिंता बनता है. लेकिन लगातार बारिश से जलभराव की परेशानी भी सामने आ सकती है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


