होमक्राइम​सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल
क्राइम

​सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल

सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय उदयपुर दौरे में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. Published : Au…

ETV Bharat के अनुसार1 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
​सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल

सौजन्य से:- ETV Bharat

सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय उदयपुर दौरे में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे.

Published : August 1, 2026 at 8:26 AM IST

उदयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ-साथ प्रदेशवासियों को एक बड़ी पर्यावरण सौगात भी देंगे. प्रशासन ने मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे विशेष विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे दूधतलाई वन क्षेत्र की कालकामाता नर्सरी (बांकी वनखण्ड) जाएंगे, जहां वे 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा ने नए परीक्षा विधेयक का स्वागत किया, बोले- युवाओं का भरोसा होगा मजबूत

चार जिलों में रोपे जाएंगे 44 हजार चंदन के पौधे : मुख्य वन संरक्षक सुनील चिद्री ने जानकारी दी कि इस महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के पहले 'चंदन वन' की आधारशिला रखेंगे. इस पहल के तहत उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में 11-11 हजार चंदन के पौधे लगाए जाएंगे. चंदन के बेहतर विकास के लिए उनके साथ नीम, करौंदा, सहजन, शीशम, अरहर और मेहंदी जैसी पोषक (होस्ट) प्रजातियों का रोपण भी किया जाएगा. इस योजना से जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे.

झाड़ोल के बीड़ा गांव में रात्रि चौपाल और विश्राम : वन महोत्सव के बाद सीएम राजस्थान कृषि महाविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव पहुंचेंगे. वहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम विकास रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान करेंगे. मुख्यमंत्री शनिवार की रात बीड़ा गांव में ही विश्राम करेंगे.

दौरे के दूसरे दिन के कार्यक्रम : दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार सुबह, बीड़ा गांव में भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री उदयपुर लौटेंगे. यहां वे 'नारी शक्ति रैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह में वर्चुअली जुड़ेंगे. इसके बाद वे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कैलाशपुरी में भगवान एकलिंगजी के दर्शन-पूजन कर राजसमंद के लिए रवाना हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: सीएम भजनलाल का नागौर दौरा: देर रात तक जनसुनवाई, सुबह खेतों में चौपाल, गलियों में पैदल निकले मुख्यमंत्री

शाम को उदयपुर लौटकर मुख्यमंत्री राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय सभागार में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद उदयपुर संभाग और सिरोही जिले के जिला कलक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे. सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को विशेष विमान से जयपुर रवाना होंगे. जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें