अजमेर में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश: अब तक 304.2MM रिकॉर्ड हुई, आज और कल भी बरसात का अलर्ट - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Monsoon Update | Heavy Rain Continues, Temperature Drops अजमेर में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश:अब तक 304.2MM रिकॉर्ड हुई, आज और कल भी बरसात का अलर्ट - कॉपी लिंक अजमेर में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Monsoon Update | Heavy Rain Continues, Temperature Drops
अजमेर में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश:अब तक 304.2MM रिकॉर्ड हुई, आज और कल भी बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
अजमेर में जुलाई महीने की विदाई बारिश और ठंडे मौसम के साथ हुई। जिले में पूरे जुलाई के दौरान 219.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब 1 अगस्त से नए महीने की शुरुआत भी बादलों की मौजूदगी और सुहाने मौसम के साथ हुई है।
शनिवार सुबह से शहर में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट रही और लोगों को उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं हुई। इस मानसून सीजन में अजमेर में अब तक 304.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 225.7 मिमी मानी जाती है। यानी जिले में अब तक 78.5 मिमी, यानी करीब 35 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधुपर में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना: सामान्य से 3 प्रतिशत कम हुई बरसात; जानिए अगस्त महीने के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

बांसवाड़ा में बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन टूटी, एक मौत: आज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी, जैसलमेर-कोटा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Jaipur News

जयपुर-जोधपुर समेत 6 जिलों में बारिश: बाड़मेर में बिजली गिरने से युवक की मौत; जैसलमेर के रामदेवरा में आया रेत का बवंडर - Jaipur News


