होमशिक्षा-करियरजोधपुर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज
शिक्षा-करियर

जोधपुर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज

जोधपुर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज सर्किट हाउस में आम लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. Published : August 1, 2…

ETV Bharat के अनुसार1 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
जोधपुर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज

पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज सर्किट हाउस में आम लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

Published : August 1, 2026 at 9:35 AM IST

जोधपुर : प्रदेश में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के 'व्यक्तिवाद' वाले बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार देर रात वंदे भारत ट्रेन से अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. स्टेशन से बाहर निकलने में ही गहलोत को करीब आधे घंटे का समय लग गया. पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार तक जोधपुर में ही रहेंगे. इस दौरान उनके कई स्थानीय कार्यक्रम तय हैं. शनिवार को वे पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक लेंगे और सर्किट हाउस में आम लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

पश्चिमी राजस्थान और जोधपुर के आगामी निकाय चुनाव अशोक गहलोत के लिए बेहद खास माने जा रहे हैं. अगर इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहता है, तो गहलोत यह संदेश देने में सफल रहेंगे कि राज्य की राजनीति पर उनकी पकड़ आज भी उतनी ही मजबूत है. रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ के पीछे मुख्य वजह आगामी निकाय चुनाव ही है. स्थानीय दावेदारों को अच्छी तरह पता है कि जोधपुर में टिकट बंटवारे में गहलोत की सहमति सबसे अहम होती है. यही कारण है कि चुनावी उम्मीदवारी का सपना देख रहे नेता और कार्यकर्ता देर रात स्टेशन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें: BAP कार्यकर्ता जॉइनिंग मामला: गहलोत बोले- सिर्फ मिलने आए थे, जॉइनिंग की कोई बात ही नहीं थी, कांग्रेस पूरी तरह एकजुट

साल 2020 के नगर निगम चुनाव में गहलोत सरकार ने राज्य के बड़े शहरों की तरह जोधपुर में भी दो नगर निगम (उत्तर और दक्षिण) बना दिए थे. उस समय दक्षिण में भाजपा की वनिता सेठ और उत्तर में कांग्रेस की कुंती देवड़ा महापौर चुनी गई थीं. वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण धींगरा के अनुसार, उस वक्त सत्ता में रहते हुए भी कांग्रेस दोनों निगमों में अपना बोर्ड नहीं बना सकी थी. अब भजनलाल सरकार ने फिर से पूरे शहर का एक ही निगम बना दिया गया है. ऐसे में चुनाव की राह कांग्रेस के लिए कठिन होगी. पूर्व में कांग्रेस से सीधे महापौर का चुनाव जीतने वाले रामेश्वर दाधीच भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं. माना जा रहा कि यही वजह है कि गहलोत इस बार जोधपुर में पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद मैदान में उतर रहे हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें