जोधुपर में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना: सामान्य से 3 प्रतिशत कम हुई बरसात; जानिए अगस्त महीने के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | August Monsoon Rain Forecast & Rainfall Deficit जोधुपर में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना:सामान्य से 3 प्रतिशत कम हुई बरसात; जानिए अगस्त महीने के प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | August Monsoon Rain Forecast & Rainfall Deficit
जोधुपर में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना:सामान्य से 3 प्रतिशत कम हुई बरसात; जानिए अगस्त महीने के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में अगस्त महीने का पहला सप्ताह मानसून की बारिश को लेकर मिला-जुला रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन बारिश की संभावना जताई है।
वहीं जोधपुर में अब तक सामान्य से 3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इधर, शुक्रवार को जोधपुर में उमस काफी ज्यादा रही। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई लेकिन कुछ इलाके सूखे रहे।
सामान्य से 3 प्रतिशत कम बारिश
जोधपुर में अब तक सामान्य से 3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 31 जुलाई तक जोधपुर में 148.2 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 145.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। हालांकि उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सामान्य बारिश का रिकॉर्ड ज्यादा हो सकता है।
कई इलाकों में बारिश, लेकिन अधिकांश में सूखे रहे
शुक्रवार को शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई थी। तापमान भी 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । वहीं उमस ने भी काफी परेशान किया। लेकिन, दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में मौसम बदला। इस दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश का दौर चला। हालांकि कई इलाके ऐसे भी थे, जहां बारिश नहीं हुई।
जानें: अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगस्त महीने के पहले सप्ताह में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 1 अगस्त से 6 अगस्त तक बारिश की संभावना जरूर जताई है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे।
1 से 3 अगस्त तक दिन में एक से दो बार बारिश का दौर चलने की भी संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश: अब तक 304.2MM रिकॉर्ड हुई, आज और कल भी बरसात का अलर्ट - Ajmer News

बांसवाड़ा में बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन टूटी, एक मौत: आज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी, जैसलमेर-कोटा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Jaipur News

जयपुर-जोधपुर समेत 6 जिलों में बारिश: बाड़मेर में बिजली गिरने से युवक की मौत; जैसलमेर के रामदेवरा में आया रेत का बवंडर - Jaipur News


