होमक्राइमकांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी - rajasthan kawad yatra 2026 new guidelines issued restrictions apply
क्राइम

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी - rajasthan kawad yatra 2026 new guidelines issued restrictions apply

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी राजस्थान में कांवड़ यात्रा के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें त्रिशूल, हॉकी या डंडे जैसे हथियार ले जाने पर प्रत…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी - rajasthan kawad yatra 2026 new guidelines issued restrictions apply

सौजन्य से:- Jagran

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी

राजस्थान में कांवड़ यात्रा के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें त्रिशूल, हॉकी या डंडे जैसे हथियार ले जाने पर प्रतिबंध है। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता,जयपुर । राजस्थान में कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़िये हाथ में त्रिशुल, हॉकी, डंडे और कोई भी नुकीली वस्तु लेकर नहीं चल सकेंगे। कांवड़ यात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अपना वैध एवं मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा, जिनमें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र शामिल है।

यात्रा के दौरान केवल निर्धारित पारंपरिक कावड़ मार्गों का ही उपयोग करना होगा। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन और तय सीमा से अधिक ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर रोक रहेगी। साथ ही सड़कों पर बैठकर भोजन बनाने पर रोक रहेगी।

राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश जारी

कांवड़ यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) वी.के.सिंह ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी समन्वय,सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विवाद होने पर पुलिस करेगी हस्तक्षेप

कांवड़ियों का अन्य लोगों के साथ विवाद होने की स्थिति में पुलिस तत्काल हस्तक्षेप करेगी। पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें