होमकृषिधौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं: अलवर में नदी उफान पर, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

धौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं: अलवर में नदी उफान पर, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur LIVEधौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं:अलवर में नदी उफान पर, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसल…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अगस्त 2026 को 11:15 am बजे
धौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं:  अलवर में नदी उफान पर, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur

LIVEधौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं:अलवर में नदी उफान पर, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट

- कॉपी लिंक

अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हुई। इस दौरान जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। अलवर में बरसाती झरनों के साथ सिलीसेढ़ लेक को भरने वाली बरसाती नदी भी उफान पर है।

धौलपुर जिले के बसेड़ी में करीब 4 इंच और बाड़ी में करीब ढाई इंच बरसात हुई। इस दौरान घरों में पानी घुस गया। भरतपुर जिले के बयाना में करीब 3 इंच बरसात हुई। तेज बारिश से कई इलाकों में सड़कें डूब गई। लगातार बारिश से पहाड़ी झरने भी बहने लगे हैं।

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी कस्बे में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह 10:30 बजे तक जारी रहा। मुख्य बाजारों, निचले इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। करौली जिले के टोडाभीम में बुधवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार सुबह भी जारी रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। विभाग के अनुसार राज्य में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। राजस्थान में इस सीजन में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य के 245 बांध अब भी खाली हैं।

मानसून के बड़े अपडेट्स

कहां कितनी हुई बारिश: धौलपुर जिले में बुधवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार सुबह भी जारी रहा। करीब 12 घंटे में 3 इंच पानी बरसा। सबसे ज्यादा चार इंच बारिश बाड़ी में हुई। लगातार बरसात के कारण यहां कई इलाकों में तीन-चार फीट तक पानी भर गया। अलवर, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में भी लगातार बरसात के कारण नदी, झरनों में पानी की आवक बढ़ गई है।

कल से तेज होगी बारिश:मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

राज्य में अब भी 245 बांध खाली: राजस्थान में कम बारिश का असर अब बांधों पर भी दिखने लगा है। राज्य में छोटे-बड़े कुल 693 बांध हैं, जिनमें से केवल 15 बांध ही पूरी तरह भर (फुल हो) पाए हैं, जबकि 245 बांध ऐसे हैं जिनमें बिल्कुल भी पानी नहीं है। वहीं, 433 बांध ऐसे हैं, जिनमें आंशिक तौर पर (थोड़ा-बहुत) पानी भरा है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS….

पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें