उदयपुर में आज भी बारिश की संभावना: पिछले दो दिन हुई बरसात से जयसमंद बांध का गेज बढ़ा, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Rain Forecast & Jaisamand Lake Water Level उदयपुर में आज भी बारिश की संभावना:पिछले दो दिन हुई बरसात से जयसमंद बांध का गेज बढ़ा, न्यूनतम तापमान 20 डिग्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Rain Forecast & Jaisamand Lake Water Level
उदयपुर में आज भी बारिश की संभावना:पिछले दो दिन हुई बरसात से जयसमंद बांध का गेज बढ़ा, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज
- कॉपी लिंक
उदयपुर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुककर कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए हैं। मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 2 दिनों में हुई बारिश का असर जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। सलूंबर जिले के जयसमंद झील में पानी की आवक के चलते गेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयसमंद बांध का गेज 4.66 आरएल मीटर से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर पहुंच गया।
यानी झील के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह शहर की पिछोला की बात करें तो 65 प्रतिशत और फतहसागर झील 45 प्रतिशत भरी हुई है।
गर्मी से लोगों को राहत
बीते दो दिन में हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत है। दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का 20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


