राजस्थान निकाय चुनाव 2026: पहले फेज की वोटिंग आज, यहां जानें बिना मतदाता पर्ची के कब, कहां और कैसे करें मतदान
39 जिलों के 5393 वार्डों में मतदान आज पहले चरण के तहत आज राजस्थान के 39 जिलों के 5393 वार्डों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता पंजिकृत है जो कि 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
39 जिलों के 5393 वार्डों में मतदान आज
पहले चरण के तहत आज राजस्थान के 39 जिलों के 5393 वार्डों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता पंजिकृत है जो कि 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक करेंगे। पहले चरण के तहत कुल 7683 पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है।मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी कर सकेंगे मतदान
जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है। वे भी निकाय चुनाव में मतदान कर सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी की है। कुल 11 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेजों को दिखाने पर कोई भी मतदाता पहचान पत्र नहीं होने के बावजूद भी वोटिंग कर सकेगा।ये हैं 11 वैकल्पिक दस्तावेज
1. आधार कार्ड।2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) मनरेगा कार्ड।
3. बैंकों/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक।
4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।
5. ड्राइविंग लाइसेंस।
6. पैन कार्ड।
7. भारतीय पासपोर्ट।
8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।
9. केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।
10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र।
11. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


