उदयपुर में कल से हल्की बारिश की संभावना: अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत कम बरसात हुई, जानिए बांधों की स्थिति - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Cloudy Skies & Cool Breeze Relief; Rain Forecast उदयपुर में कल से हल्की बारिश की संभावना:अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत कम बरसात हुई, जानिए बांधों की स्थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Cloudy Skies & Cool Breeze Relief; Rain Forecast
उदयपुर में कल से हल्की बारिश की संभावना:अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत कम बरसात हुई, जानिए बांधों की स्थिति
- कॉपी लिंक
उदयपुर में सुबह से बादल छाए हैं। हल्की ठंडी हवा चल रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इस तरह दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जिले में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
20 अगस्त से हल्की बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि उदयपुर में 20 अगस्त से एक बार फिर खंड वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और तापमान यथावत बना रहने का अनुमान है।
उदयपुर में पिछले दिनों का तापमान (डिग्री से.)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


