होम›सेहत›राजस्थान में 23-24 सितंबर को निकलेगी पंचायत चुनाव की लॉटरी
सेहत

राजस्थान में 23-24 सितंबर को निकलेगी पंचायत चुनाव की लॉटरी

राजस्थान में 23-24 सितंबर को निकलेगी पंचायत चुनाव की लॉटरी पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है। पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर तथा पंच-सरपंच की…

Hindustan के अनुसार17 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
राजस्थान में 23-24 सितंबर को निकलेगी पंचायत चुनाव की लॉटरी

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में 23-24 सितंबर को निकलेगी पंचायत चुनाव की लॉटरी

पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है। पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर तथा पंच-सरपंच की लॉटरी 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। लेकिन 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया गया था।

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने की ओर है। पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी की नई तारीखें तय कर दी गई हैं। प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी, जबकि पंच और सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण राजस्थान में चुनावी हलचल तेज होने के आसार हैं।

दो बार टल चुकी थी लॉटरी

पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है। पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर तथा पंच-सरपंच की लॉटरी 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। लेकिन 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया गया था। उस समय शहरी निकायों के प्रमुखों के चुनाव को इसकी वजह बताया गया था।

इससे पहले 16 अगस्त को भी पंचायत चुनाव की लॉटरी स्थगित की गई थी। तब 18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी प्रस्तावित थी। लगातार दो बार तारीख टलने के बाद अब नई तारीख सामने आने से पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है।

आयुक्त ने कलेक्टरों को भेजे आदेश

पंचायतीराज आयुक्त जोगाराम ने बुधवार देर रात प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक 23 सितंबर को प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी होगी। वहीं 24 सितंबर को पंच और सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।

आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने का रास्ता साफ हो जाएगा। खास बात यह है कि लॉटरी के बाद गांवों में कई संभावित दावेदारों की चुनावी रणनीति भी बदल सकती है।

26 सितंबर के आसपास आ सकता है चुनाव कार्यक्रम

आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। आयोग की तैयारियों के मुताबिक 26 सितंबर के आसपास चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। हालांकि अंतिम तारीख की घोषणा निर्वाचन आयोग ही करेगा।

चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में लॉटरी और चुनाव कार्यक्रम के बीच का समय संभावित उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

नवंबर तक चुनाव कराने हैं

पंचायतीराज चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव नवंबर तक कराने हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी है। ऐसे में अब आरक्षण लॉटरी के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

पहले निकायों के चुनाव, फिर पंचायतों की बारी

पंचायतीराज आयुक्त के आदेश में शहरी निकायों के चुनाव की तारीखों का भी हवाला दिया गया है। आदेश के अनुसार निकाय अध्यक्षों के चुनाव 21 सितंबर तक और उपाध्यक्षों के चुनाव 22 सितंबर तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को पंचायतों की आरक्षण लॉटरी कराने का कार्यक्रम तय किया गया है।

यानी शहरी निकायों के चुनावी चरण के तुरंत बाद अब ग्रामीण राजस्थान की बारी आने वाली है। 23 सितंबर की लॉटरी से प्रधान और जिला परिषद-पंचायत समिति क्षेत्रों का आरक्षण सामने आएगा और 24 सितंबर को सरपंच-पंच पदों की तस्वीर साफ होगी। इसके बाद सबकी नजर राज्य निर्वाचन आयोग पर रहेगी कि पंचायत चुनाव का कार्यक्रम कब जारी होता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें