उदयपुर में कमजोर पड़ा मानसून: तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Rain Forecast & Temperature Details उदयपुर में कमजोर पड़ा मानसून:तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Rain Forecast & Temperature Details
उदयपुर में कमजोर पड़ा मानसून:तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
उदयपुर में गुरुवार को सुबह बादल छाएस लेकिन कुछ देर बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, संभाग के कुछ हिस्सों में 21 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है।
बुधवार को भी शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि बारिश नहीं हुई। बुधवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड के ऊपर पहुंच गया है और धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
डॉ. देवड़ा ने बताया कि मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान में मानसून की तीसरी सक्रियता भी अब कमजोर पड़ गई है। ऐसे में आने वाला पूरा सप्ताह मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या खंड वर्षा के रूप में बूंदाबांदी हो सकती है।
मानसून कमजोर होने के साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शहर में फिलहाल बादल छाने से मौसम सुहावना रह सकता है, लेकिन बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


