होमकृषिदिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेनें कैंसिल; 7 ट्रेनों के रूट बदले, जानें असर - Jaipur News
कृषि

दिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेनें कैंसिल; 7 ट्रेनों के रूट बदले, जानें असर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jodhpur Delhi Vande Bharat & 24 Trains Cancelled | Railway Route Change दिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम:जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेने…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 02:16 pm बजे
दिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम:  जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेनें कैंसिल; 7 ट्रेनों के रूट बदले, जानें असर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jodhpur Delhi Vande Bharat & 24 Trains Cancelled | Railway Route Change

दिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम:जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेनें कैंसिल; 7 ट्रेनों के रूट बदले, जानें असर

- कॉपी लिंक

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेल नगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम का असर उत्तर-पश्चिम रेलवे से होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा।

रेलवे ने 24 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में कैंसिल करने का फैसला किया है, जबकि 7 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। इसके अलावा 3 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी या रास्ते में रेगुलेट की जाएंगी।

इससे जयपुर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। खास तौर पर जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, जयपुर-दिल्ली सराय और अजमेर-दिल्ली सराय के बीच चलने वाली ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स जांचने की अपील की है।

24 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

- ट्रेन नंबर 12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 14087 दिल्ली-जैसलमेर 5 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 14088 जैसलमेर-दिल्ली 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 12985 जयपुर-दिल्ली सराय 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 12986 दिल्ली सराय-जयपुर 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 12065 अजमेर-दिल्ली सराय 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 12066 दिल्ली सराय-अजमेर 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 15307 तिलकब्रिज-सिरसा 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 15308 सिरसा-तिलकब्रिज 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 20983 भुज-दिल्ली सराय 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 20984 दिल्ली सराय-भुज 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 54421 दिल्ली-रेवाड़ी 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 54417 दिल्ली-रेवाड़ी 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 74003 दिल्ली-रेवाड़ी 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 74002 रेवाड़ी-दिल्ली 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 54309 दिल्ली-हिसार 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 54316 हिसार-रेवाड़ी 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 54315 रेवाड़ी-हिसार 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 54310 हिसार-दिल्ली 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

7 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के कारण 7 ट्रेनों को निर्धारित रूट के बजाय दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा। इनमें कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।

- ट्रेन नंबर 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होने वाली यह ट्रेन दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी। बदले हुए रूट पर भिवानी स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।

- ट्रेन नंबर 14321 बरेली-भुज 7 अक्टूबर को बरेली से रवाना होने वाली यह ट्रेन दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी। बदले हुए रूट पर भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

- ट्रेन नंबर 09524 शकूरबस्ती-ओखा 7 अक्टूबर को शकूरबस्ती से रवाना होने वाली यह ट्रेन रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी। बदले हुए रूट पर भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

- ट्रेन नंबर 09523 ओखा-साबरमती 6 अक्टूबर को ओखा से रवाना होने वाली यह ट्रेन नई रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक होकर चलेगी। परिवर्तित रूट पर गुरुग्राम स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

- ट्रेन नंबर 19403 भुज-दिल्ली 6 अक्टूबर को भुज से रवाना होने वाली यह ट्रेन रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक होकर चलेगी। बदले हुए रूट पर भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

- ट्रेन नंबर 14312 भुज-बरेली 6 अक्टूबर को भुज से रवाना होने वाली यह ट्रेन रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली होकर चलेगी। बदले हुए रूट पर भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

- ट्रेन नंबर 09203 वेरावल-हरिद्वार 6 अक्टूबर को वेरावल से रवाना होने वाली यह ट्रेन रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली होकर चलेगी। बदले हुए रूट पर भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

3 ट्रेनों के समय में बदलाव

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के कारण तीन ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है।

- ट्रेन नंबर 15715 किशनगंज-अजमेर 6 अक्टूबर को किशनगंज से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी।

- ट्रेन नंबर 12916 दिल्ली-साबरमती 7 अक्टूबर को दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 55 मिनट की देरी से रवाना होगी।

- ट्रेन नंबर 12323 हावड़ा-बाड़मेर 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली यह ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी है कि अक्टूबर में इन तारीखों पर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के कैंसिलेशन, रूट और समय में हुए बदलाव की जानकारी जरूर जांच लें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें