होमकृषिअजमेर में इस सप्ताह नहीं हुई बारिश: बांधों में नहीं आया पर्याप्त पानी, मौसम विभाग ने 25-26 अगस्त को बरसात का यलो अलर्ट जारी किया - Ajmer News
कृषि

अजमेर में इस सप्ताह नहीं हुई बारिश: बांधों में नहीं आया पर्याप्त पानी, मौसम विभाग ने 25-26 अगस्त को बरसात का यलो अलर्ट जारी किया - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Deficit Alert & Yellow Alert अजमेर में इस सप्ताह नहीं हुई बारिश:बांधों में नहीं आया पर्याप्त पानी, मौसम विभाग ने 25-26 अगस्त को बरसात का यलो…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 अगस्त 2026 को 04:54 am बजे
अजमेर में इस सप्ताह नहीं हुई बारिश:  बांधों में नहीं आया पर्याप्त पानी, मौसम विभाग ने 25-26 अगस्त को बरसात का यलो अलर्ट जारी किया - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Deficit Alert & Yellow Alert

अजमेर में इस सप्ताह नहीं हुई बारिश:बांधों में नहीं आया पर्याप्त पानी, मौसम विभाग ने 25-26 अगस्त को बरसात का यलो अलर्ट जारी किया

- कॉपी लिंक

अजमेर में पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर थमा हुआ है। इस बार मानसून में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं होने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलस्रोतों पर संकट की तस्वीर नजर आ रही है।

पिछले साल इसी अवधि में जिले के प्रमुख जलाशय ओवरफ्लो हो गए थे, जबकि इस बार बांधों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। इसका असर भूजल स्तर पर भी पड़ने की आशंका है।

22 अगस्त तक 396.4 मिमी बारिश, पिछले साल 690 मिमी पार थी

1 जून से 22 अगस्त तक अजमेर जिले में 396.4 मिलीमीटर सीजनल बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 22 अगस्त तक सामान्य बारिश 357.4 मिमी होनी थी। वहीं पिछले साल इसी अवधि में बारिश का आंकड़ा 690 मिमी से ज्यादा पहुंच गया था। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश का अंतर काफी बड़ा है।

रविवार को बादल आए, लेकिन धूप ने बढ़ाई उमस

रविवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ देर बाद धूप निकल आई और उमस ने लोगों को परेशान किया। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब मौसम विभाग के अगले अलर्ट से उम्मीद बंधी है। विभाग ने 25 और 26 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले साल ये जलाशय हो गए थे ओवरफ्लो

पिछले साल अच्छी बारिश के चलते आनासागर, वरुणसागर, लसाड़िया बांध, रामसर, मदन सरोवर धानवा, बिसुन्दनी, पारा प्रथम, थम और पारा द्वितीय सहित कई जलाशय ओवरफ्लो हुए थे। जलाशयों में पानी आने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुओं का जलस्तर भी बढ़ा था। इस बार इन जलस्रोतों में पानी की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है।

अभी प्रमुख जलाशयों में इतना पानी

लसाड़िया बांध में 2 मीटर, रामसर में 6 फीट, मदन सरोवर धानवा में 5 फीट 5 इंच, बिसुन्दनी में 1.40 मीटर, आनासागर में 12 फीट 10 इंच, ताज सरोवर अरनिया में 5 फीट, सागर में 6 फीट 11 इंच, पारा द्वितीय में 5 इंच, पारा प्रथम में 3 फीट, लोरडी में 2 फीट 7 इंच, फायसागर में 20 फीट 10 इंच, नाहर सागर पीपलाज में 1.60 मीटर और शिवसागर न्यारा में 14 फीट 6 इंच पानी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें