25 को जोधपुर और 30 को पश्चिम राजस्थान से विदा हो जाएगा मानसून - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Monsoon Will Depart From Jodhpur On 25th And From Western Rajasthan On 30th. 25 को जोधपुर और 30 को पश्चिम राजस्थान से विदा हो जाएगा मानसून - कॉपी लिंक राजस्थान में दक्षिण-पश्च…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Monsoon Will Depart From Jodhpur On 25th And From Western Rajasthan On 30th.
25 को जोधपुर और 30 को पश्चिम राजस्थान से विदा हो जाएगा मानसून
- कॉपी लिंक
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। 22 सितंबर की स्थिति में मानसून गंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर के कुछ उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। अब 25 सितंबर के आसपास जोधपुर से विदा हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से 30 सितंबर तक निकल जाएगा। फिर बादलों की आवाजाही कम होगी। पारा चढ़ेगा। इसके बाद मौसम शुष्क होने लगेगा और बारिश का दौर पूरी तरह थमने की स्थिति बनेगी।
मंगलवार को जोधपुर में धूप खिली। इससे दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी हो गई। दिन का पारा 1.2 डिग्री बढ़कर 39.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह अपने औसत स्तर 35.2 डिग्री से 4.2 डिग्री अधिक है। रात का पारा भी 0.8 डिग्री चढ़ा, 25.3 रिकॉर्ड हुआ। औसत 24.7 से 0.6 अधिक।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


