आज 25 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात, अलवर और करौली में खेत-सड़कें डूबीं - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain Alert | Bharatpur Alwar Dholpur Flood Situation LIVEआज 25 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात, अलवर और करौली म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain Alert | Bharatpur Alwar Dholpur Flood Situation
LIVEआज 25 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात, अलवर और करौली में खेत-सड़कें डूबीं
- कॉपी लिंक
राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार (7 अगस्त) को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है।
वहीं, गुरुवार को लोकल वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी जिलों में भारी बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई।अलवर, धौलपुर, भरतपुर में भी भारी बारिश से खेत-सड़कें डूब गईं।
मौसम विभाग के अनुसार नए वेदर सिस्टम का असर 10 अगस्त तक रहने की संभावना है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
जयपुर में रुक-रुककर बरसात: राजधानी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से बरसात हो रही है। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। हवा के साथ हो रही बरसात के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। जयपुर में तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट है।
कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में अलवर के गोविंदगढ़, कठूमर; भरतपुर के भुसावर, बयाना, नगर, सीकरी, पहाड़ी व कुम्हेर; धौलपुर के सरमथुरा, बाड़ी व बसेड़ी; दौसा के सिकराय; करौली के हिंडौन, मासलपुर व सुरौठ और सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 2 से लेकर 8 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र के गढ़ी गांव में तीन मकानों की दीवारें और छत की पट्टियां गिर गईं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा: बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के अलवर और दौसा क्षेत्रों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.8, सिरोही में 27.6, प्रतापगढ़ में 28.7, डूंगरपुर में 30.6 और उदयपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के मौमस से जुड़ी PHOTOS…
मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आज 5 जिलों में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट: जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात, अलवर और करौली में खेत-सड़कें डूबीं - Jaipur News

अलवर-भरतपुर समेत 6 जिलों में भारी बरसात: धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट - Jaipur News

धौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं: अलवर में नदी उफान पर, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट - Jaipur News


