जयपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भरा: दिन में अंधेरा छाया, हेडलाइट जलाकर निकले लोग; अब तक 25 प्रतिशत कम बरसात हुई - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Weather Update | Jalsu Records Heavy Rain & Yellow Alert Issued जयपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भरा:दिन में अंधेरा छाया, हेडलाइट जलाकर निकले लोग; अब तक 25 प्रतिशत कम ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Weather Update | Jalsu Records Heavy Rain & Yellow Alert Issued
जयपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भरा:दिन में अंधेरा छाया, हेडलाइट जलाकर निकले लोग; अब तक 25 प्रतिशत कम बरसात हुई
- कॉपी लिंक
जयपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। काले घने बादल छाने के साथ ही कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बरसात हुई। दोपहर में अचानक एकदम अंधेरा छाने से लोगों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। बारिश से शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया।
जयपुर के जालसू एरिया में सबसे ज्यादा 2 इंच बरसात दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
टोंक रोड, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग, परकोटा, एमआई रोड, गोपालपुरा बाइपास, सी-स्कीम, 22 गोदाम, रामबाग के अलावा वैशाली नगर, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ तेज हवा भी चली।
जालसू में सबसे ज्यादा बरसात
पिछले 24 घंटे के दौरान जालसू में 48MM, कालवाड़ में 26, दूदू में 19, सांभर में 16, फागी में 13, सांगानेर में 15, शाहपुरा में 13, माधोराजपुरा, किशनगढ़-रेनवाल, आमेर में 7-7, मौजमाबाद, नरैना में 3-3MM बरसात दर्ज हुई।
घने बादल छाए, विजीबिलिटी कम हुई
जयपुर में घने काले बादल छाने से विजीबिलिटी कम हो गई। रोशनी कम होने के कारण वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट ऑन करके चलानी पड़ी। इधर बारिश का पानी सड़कों पर भरने से ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी।
अब तक 25 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में मानसून सीजन में 1 जून से अब तक कुल 334.9MM बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 250.7MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 25 फीसदी कम है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


