जयपुर में बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस चल रहे कारखाने पर छापा, 300 किलो मिलावटी सोन पपड़ी नष्ट
जयपुर में बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस चल रहे कारखाने पर छापा, 300 किलो मिलावटी सोन पपड़ी नष्ट जयपुर में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत बिना लाइसेंस चल रहे कारखाने पर छापा मारा. Published : August 19, 2026 at 7:35…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस चल रहे कारखाने पर छापा, 300 किलो मिलावटी सोन पपड़ी नष्ट
जयपुर में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत बिना लाइसेंस चल रहे कारखाने पर छापा मारा.
Published : August 19, 2026 at 7:35 PM IST
जयपुर. 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है. त्योहारों के मद्देनजर मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने आगरा रोड, बगराना स्थित एक फैक्ट्री पर औचक निरीक्षण किया. बिना फूड लाइसेंस के संचालित इस कारखाने से करीब 300 किलो दूषित सोन पपड़ी जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाई गई.
कीड़े लगे हुए बादाम मिले: सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि दिल्ली निवासी जितेंद्र कुमार पिछले 4 महीने से यह अवैध कारखाना चला रहा था. रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए छोटी दुकानों पर सप्लाई के लिए यहां भारी मात्रा में मैदा, चीनी, रिफाइंड सोयाबीन और पॉमोलिन तेल स्टॉक किया गया था. कारखाने में भयंकर गंदगी के बीच मिठाइयां बनाई जा रही थीं. हद तो तब हो गई जब मूंगफली पर हरा रंग चढ़ाकर उसे पिस्ते के रूप में और कीड़े लगे हुए बादाम को ड्राई फ्रूट्स की तरह मिठाइयों में धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें- मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, एक क्विंटल मावा, पनीर व सोनपापड़ी सीज
नमूने लेकर जांच के लिए भेजे: डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जांच में सामने आया कि सोन पपड़ी और मिल्क केक के 5-5 किलो के होलसेल पैकेटों पर कोई मैन्युफैक्चरिंग लेबल नहीं था. इसके अलावा यूनिट के लिए अनिवार्य पानी की जांच रिपोर्ट, स्टाफ का मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल जैसे कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले. टीम ने सोन पपड़ी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं, वहीं बिना लाइसेंस अवैध संचालन पाए जाने पर कारखाने की मशीनों को सील कर काम पूरी तरह बंद करवा दिया गया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत

'अन्नदाता' अब बना 'ऊर्जादाता', फीडर-स्तर के सौर संयंत्रों में राजस्थान देश में प्रथम: सीएम भजनलाल शर्मा - rajasthan cm interacts with pmkusum farmers green energy hub

उदयपुर में कल से हल्की बारिश की संभावना: अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत कम बरसात हुई, जानिए बांधों की स्थिति - Udaipur News


