होमकृषिउदयपुर में बारिश का माइनस आंकड़ा कम हुआ, शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना - Mauka-Hatau-Barish
कृषि

उदयपुर में बारिश का माइनस आंकड़ा कम हुआ, शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना - Mauka-Hatau-Barish

उदयपुर की औसत बारिश की बात करें तो बारिश नहीं होने की वजह से माइनस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा था, लेकिन तेज बारिश ने इस नंबर को आधा कवर करते हुए 38 प्रतिशत माइनस से घटकर 18 प्रतिशत आ गया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 05:56 am बजे
उदयपुर में बारिश का माइनस आंकड़ा कम हुआ, शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना - Mauka-Hatau-Barish

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Rain Deficit Drops Sharply After Heavy Showers

उदयपुर में बारिश का माइनस आंकड़ा एक-दिन में आधा कवर:सामान्य से 38 प्रतिशत कम बरसात घटकर 18 तक पहुंची, आज मौसम साफ रहने की संभावना

- कॉपी लिंक

उदयपुर में बारिश को लेकर आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 अगस्त से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है।

उदयपुर की औसत बारिश की बात करें तो बारिश नहीं होने की वजह से माइनस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा था, लेकिन 12 अगस्त को एक दिन हुई तेज बारिश ने इस नंबर को आधा कवर करते हुए 38 प्रतिशत माइनस से घटकर सीधे 18 प्रतिशत आ गया है।

उदयपुर जिले में 15 अगस्त 2026 तक 414.3 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 338.6 मिलीमीटर बारिश हुई यानि की 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उदयपुर में मानसून सीजन (जून-सितंबर) में 653 मिमी यानी 65.3 सेमी बारिश अनुमानित होती है।

इससे पहले उदयपुर में 10 अगस्त 2026 तक 233 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। वैसे उदयपुर की जो नॉर्मल बारिश की रेंज है उसके अनुसार इस तारीख तक यहां पर 378 मिलीमीटर बारिश हो जानी थी। यानि उदयपुर में इस दिन तक 38 मिलीमीटर बारिश कम हुई थी।

12 अगस्त को उदयपुर और सलूंबर जिले में जोरदार बारिश हुई थी। उदयपुर जिले की बात करें तो उस दिन सबसे ज्यादा बारिश झाड़ोल में 5 इंच और कोटड़ा में 4 इंच हुई थी। उसी दिन सलूंबर जिले के सेमारी में सवा सात इंच, सलूंबर में 6 इंच, झल्लारा में सवा चार इंच, लसाड़िया में पांच इंच, सराड़ा में चार इंच बारिश हुई।

शनिवार की बात करें तो उदयपुर जिले में शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई। शनिवार को दिन भर मौसम सामान्य रहा। कुछ समय बादलों का डेरा था तो अधिकतर समय धूप निकली। उदयपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें