अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट: अब तक सामान्य से 38.5% ज्यादा पानी बरसा, सबसे ज्यादा अगस्त 2024 में हुई थी बरसात - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Alert | Heavy Rainfall Recorded Amid Monsoon Update अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 38.5% ज्यादा पानी बरसा, सबसे ज्यादा अगस्त 2024 में हुई थी बर…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Alert | Heavy Rainfall Recorded Amid Monsoon Update
अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 38.5% ज्यादा पानी बरसा, सबसे ज्यादा अगस्त 2024 में हुई थी बरसात
- कॉपी लिंक
अजमेर में शनिवार सुबह से बादलों की आवाजाही के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और गर्मी का अहसास भी हो रहा है।
मौसम विभाग ने अजमेर में शनिवार और रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार शाम हुई रिमझिम बारिश के बाद रात में मौसम ठंडा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक बारिश ट्रेस यानी 0.0 मिमी दर्ज हुई।
जून से अब तक अजमेर में 365.5 मिमी मौसमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में 263.9 मिमी बारिश होनी थी। यानी सामान्य से 101.6 मिमी ज्यादा और कुल अपेक्षित बारिश की 138.5% बारिश हो चुकी है।
अगस्त में बारिश का रिकॉर्ड
पिछले 10 साल के आंकड़ों में 2024 में अगस्त में सबसे ज्यादा 475.4 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद 2019 में 400.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं 2023 में अगस्त में महज 12.5 मिमी बारिश हुई थी। अगस्त में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 164.6 मिमी (31 अगस्त 1928) का है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान मौसम अपडेट: 8 से 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट

राजस्थान में भारी बारिश; बारिश का दौर 10 अगस्त तक जारी रहेगा

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव


