दशहरा-दिवाली पर चलेगी जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन: शाहगंज में भी रुकेगी, 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा - Jaunpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Jaunpur - Jodhpur Mau Special Train To Stop At Shahganj | Festive Schedule Update दशहरा-दिवाली पर चलेगी जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन:शाहगंज में भी रुकेगी, 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक यात्रिय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jaunpur
- Jodhpur Mau Special Train To Stop At Shahganj | Festive Schedule Update
दशहरा-दिवाली पर चलेगी जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन:शाहगंज में भी रुकेगी, 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा
- कॉपी लिंक
दशहरा और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन शाहगंज में भी रुकेगी, जिससे जौनपुर जिले के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी।
यह पीपाड़ रोड, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम होते हुए शाहगंज पहुंचेगी। शाहगंज में इसका पहुंचने का समय सुबह 8:53 बजे होगा। इसके बाद यह खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद होते हुए रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल साप्ताहिक त्योहार ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह हर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होगी। यह मुहम्मदाबाद, आजमगढ़ और खोरासन रोड होते हुए शाहगंज सुबह 7:03 बजे पहुंचेगी। शाहगंज से यह अयोध्या धाम, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, भरतपुर और जयपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


