होमकृषिमानसून की गतिविधियां कैसे बदल रही हैं? जानिए जयपुर, अजमेर, करौली, दौसा में बारिश का हाल - मौसम अपडेट
कृषि

मानसून की गतिविधियां कैसे बदल रही हैं? जानिए जयपुर, अजमेर, करौली, दौसा में बारिश का हाल - मौसम अपडेट

राजस्थान में बारिश की स्थिति कैसे बदल रही है? जानिए मानसून ट्रफ लाइन के शिफ्ट होने के कारणों और इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम।

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अगस्त 2026 को 06:16 am बजे
मानसून की गतिविधियां कैसे बदल रही हैं? जानिए जयपुर, अजमेर, करौली, दौसा में बारिश का हाल - मौसम अपडेट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Pali Jaitaran Heavy Rain & Monsoon Forecast

LIVEसड़क पर 5 फीट पानी, ट्रक और बाइक सवार फंसे:जयपुर, दौसा, करौली, अजमेर में बारिश; जानिए- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित कई जिलों में सोमवार सुबह-सुबह मौसम बदला और बारिश हुई। राजधानी में रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी है। सुबह करीब 11 बजे फिर तेज बारिश हुई।

उधर, बाड़मेर में रविवार शाम जोरदार बारिश हुई। इसके बाद शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बिशाला-सोनड़ी मार्ग पर 4 से 5 फीट पानी भर गया।

इस दौरान एक ट्रक और दो बाइक सवार बीच रास्ते में फंस गए। ग्रामीणों ने रस्सों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

ब्यावर के जैतारण में 6 इंच बारिश

रविवार को पाली, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर सहित पश्चिम के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई थी। सबसे ज्यादा बरसात ब्यावर के जैतारण में 146MM (5.50 इंच से ज्यादा) दर्ज हुई। तेज बारिश से जैतारण, ब्यावर, अजमेर के आसपास कई क्षेत्रों में पानी भर गया।

राजस्थान में बारिश की PHOTOS…

हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलेंगी

अगले एक सप्ताह (आज से) मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन रविवार को उत्तर की तरफ शिफ्ट हो गई। इससे अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी होगी। हालांकि 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलेंगी।

राजस्थान में बारिश की स्थिति…

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें