होमकृषि70 दिनों तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट  - delhi cantt 13 trains to skip station for 70 days
कृषि

70 दिनों तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट  - delhi cantt 13 trains to skip station for 70 days

70 दिनों तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 13 ट्रेनें 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव 13 अक्टूबर तक रद किया गया है और…

Jagran के अनुसार3 अगस्त 2026 को 06:16 am बजे
70 दिनों तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट 
 - delhi cantt 13 trains to skip station for 70 days

सौजन्य से:- Jagran

70 दिनों तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 13 ट्रेनें 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव 13 अक्टूबर तक रद किया गया है और वे अन्य ...और पढ़ें

HighLights

- 13 ट्रेनें दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिन नहीं रुकेंगी।

- पुनर्विकास कार्य के कारण प्लेटफार्म उन्नयन जारी है।

- ट्रेनें 13 अक्टूबर तक अन्य दिल्ली स्टेशनों पर रुकेंगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यहां से राजस्थान के लिए चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

डबल डेकर एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनें 70 दिनों तक दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इस दौरान रेल यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के उन्नयन कार्य को पूरा करने के लिए ट्रैफिक ब्लाक लगाया गया है। इस कारण 13 अक्टूबर तक इन ट्रेनों का ठहराव निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें

- जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22481)

- जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर (12985)

- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी (12065)

- बांद्रा टर्मिनल-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22949)

- बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मलानी एक्सप्रेस (20487)

- भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20983)

- जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस (15013)

- साबरमती-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20963)

- उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (19601)

- बीकानेर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12372)

- दिल्ली सराय रोहिल्ला- भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20984)

- दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी (12066)

- दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22950)

उल्लेखित ट्रेनें दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर नहीं ठहरेंगी। सराय रोहिल्ला सहित राजधानी के अन्य रेलवे स्टेशनों पर इनका ठहराव होगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें