जोधपुर में बारिश का अलर्ट नहीं, तापमान में बढ़ोतरी: 47 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Rain Deficit & Temperature Rise Forecast जोधपुर में बारिश का अलर्ट नहीं, तापमान में बढ़ोतरी:47 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Rain Deficit & Temperature Rise Forecast
जोधपुर में बारिश का अलर्ट नहीं, तापमान में बढ़ोतरी:47 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 2 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है।
जोधपुर में गुरुवार मौसम साफ रहा। धूप खिली और उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। शहर में 21वें दिन भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ बारिश की संभावना नहीं जताई है।
मानसून सीजन की 47 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 236.6 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 45 फीसदी कम है।
2 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 2 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- रक्षाबंधन पर रोडवेज-बसों में महिलाओं के लिए दो दिन निशुल्क-यात्रा: इस बार भद्रा नहीं; जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: जोधपुर में 10 दिन से बह रही सीवरेज लाइन हुई दुरुस्त, पॉवर कट की समस्या भी सुलझी, शिवानी बनीं 'पब्लिक की स्टार'
- हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मामले में हुई आपात बैठक: पदाधिकारियों ने कहा- जल्दबाजी में नहीं लेंगे निर्णय; सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने उठाए थे कार्यशैली पर सवाल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


