आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: जयपुर, अजमेर में 2 इंच तक पानी बरसा; तेज बरसात से होगी अगस्त की शुरुआत - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Jaipur Ajmer Sikar & Heat In Jaisalmer आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:जयपुर, अजमेर में 2 इंच तक पानी बरसा; तेज बरसात से होगी अगस्त की शुरु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Rain In Jaipur Ajmer Sikar & Heat In Jaisalmer
आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:जयपुर, अजमेर में 2 इंच तक पानी बरसा; तेज बरसात से होगी अगस्त की शुरुआत
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी जिलों में यलो अलर्ट है। शुक्रवार से तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
बीते 24 घंटे में सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में गुरुवार को 2 इंच तक बरसात हुई। कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं पश्चिमी जिलों में वेस्टर्न विंड चलने से गर्मी बढ़ गई।जैसलमेर, बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है।
सबसे पहले- राजस्थान में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ अभी जैसलमेर, कोटा, रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। डीप-डिप्रेशन सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है, जो धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में आगे आ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
अजमेर में हुई 45 मिमी बरसात: सीकर, जयपुर, बूंदी, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, प्रतापगढ़ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से 2 इंच तक बरसात हुई। इसमें अजमेर के सरवाड़ में 45 मिमी, प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23 मिमी, पीपलखूंट में 18 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी, कोटा के सांगोद में 20 मिमी, डिगोद में 10 मिमी, सीकर के खंडेला में 27 मिमी, रींगस में 29 मिमी, नीमकाथाना में 34 मिमी बरसात दर्ज की गई।
तेज गर्मी, पारा 41 डिग्री पार: गुरुवार को दिन का सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.1, बीकानेर में 39.6, चूरू में 38.2, गंगानगर में 37, फलोदी में 38.8 और जोधपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान में बारिश से जुड़ी PHOTOS…
ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म
आगे कैसा रहेगा मौसम
बड़े शहरों में मौसम का हाल
जयपुर: राजधानी में गुरुवार दोपहर तक बादल छाए रहे। ग्रामीण इलाकों में कई जगह तेज बारिश हुई। शाहपुरा में 20 MM, जालसू में 43 MM, कालवाड़ में 34 MM, फागी में 21 MM, चौमूं में 25 MM, जोबनेर में 14 MM और दूदू में 20 MM बरसात दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलवर: जिले में गुरुवार को सुबह से मौसम मिला-जुला रहा। बादलों की मौजूदगी के कारण तेज धूप से कुछ राहत रही।अगले 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
सीकर: जिले में गुरुवार सुबह घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई। गुरुवार को दिन में उमस कम रही, हालांकि शाम होते-होते गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर जिले में अगस्त महीने के पहले सप्ताह में सामान्य बारिश का अनुमान है।
कोटा: जिले में सावन के पहले दिन दोपहर को शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद धूप निकल आई। इससे गर्मी व उमस और बढ़ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उदयपुर: जिले शहर में गुरुवार शाम को हल्की बारिश हुई। शहर के अधिकांश इलाकों में शाम सवा पांच बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब दस मिनट ही चला। इस बारिश से उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन इससे पहले गुरुवार को दिनभर शहर में तेज धूप के बीच उमस से आमजन बेहद परेशान रहे।
जोधपुर: जिले में गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दिनभर गर्मी-उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 6 दिनों के लिए जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। जिले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर: जिले गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदला और रिमझिम बारिश हुई, लेकिन बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए जिले में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी: जयपुर और अजमेर में 2 इंच तक हुई बरसात

सितंबर और अक्टूबर में 12 दिन रद्द रहेगी उदयपुर-जयपुर ट्रेन - Udaipur News

Bhiwani News: दोहरीकरण कार्य के चलते जयपुर-भिवानी ट्रेन डेढ़ माह तक रद्द


