होमकृषिसितंबर और अक्टूबर में 12 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल: अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन पर काम से 31 ट्रेनें प्रभावित, 3 का बदला रूट - Jaipur News
कृषि

सितंबर और अक्टूबर में 12 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल: अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन पर काम से 31 ट्रेनें प्रभावित, 3 का बदला रूट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ajmer Chanderiya Train Cancellation List | Route Change & Schedule Update सितंबर और अक्टूबर में 12 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल:अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन पर काम से 31 ट्रेनें प्रभावित,…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 12:38 pm बजे
सितंबर और अक्टूबर में 12 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल:  अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन पर काम से 31 ट्रेनें प्रभावित, 3 का बदला रूट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Ajmer Chanderiya Train Cancellation List | Route Change & Schedule Update

सितंबर और अक्टूबर में 12 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल:अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन पर काम से 31 ट्रेनें प्रभावित, 3 का बदला रूट

- कॉपी लिंक

अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच डबल रेलवे लाइन के काम के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 10 सितंबर से 8 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम रेलवे की 31 ट्रेनें अलग-अलग तरीके से प्रभावित रहेंगी।

कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, कई देरी से चलेंगी और कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव भी नहीं होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक के दौरान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए पहले से सूचना जारी कर दी गई है। रेलवे ने यात्रियों से टिकट बुक कराने और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की अपील की है।

ये 12 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी

1. ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक (5 ट्रिप) रद्द रहेगी। 2. ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक (6 ट्रिप) रद्द रहेगी। 3. ट्रेन संख्या 19605 मदार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक (5 ट्रिप) रद्द रहेगी। 4. ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक (5 ट्रिप) रद्द रहेगी। 5. ट्रेन संख्या 12991 उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 11, 15, 18, 22, 25 और 29 सितंबर, 2 अक्टूबर और 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर को (12 ट्रिप) रद्द रहेगी। 6. ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 11, 15, 18, 22, 25 और 29 सितंबर, 2 अक्टूबर और 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर को (12 ट्रिप) रद्द रहेगी। 7. ट्रेन संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 5 और 8 अक्टूबर को (2 ट्रिप) रद्द रहेगी। 8. ट्रेन संख्या 19610 योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 6 और 9 अक्टूबर को (2 ट्रिप) रद्द रहेगी। 9. ट्रेन संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 10. ट्रेन संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 11. ट्रेन संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल 14, 21 और 28 सितंबर को (3 ट्रिप) रद्द रहेगी। 12. ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी स्पेशल 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को (3 ट्रिप) रद्द रहेगी।

इन 3 ट्रेनों का रूट बदला गया 1. ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 7 अक्टूबर को जयपुर-अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशन पर रुकेगी। 2. ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक (18 ट्रिप) मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 3. ट्रेन संख्या 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 1, 3 और 6 अक्टूबर 2026 को आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर, साबरमती और वडोदरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

इन 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया

1. ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक (24 ट्रिप) केवल अजमेर तक चलेगी। यानी अजमेर-मदार के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। 2. ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 सितंबर, 12 से 14 सितंबर, 16, 17 सितंबर, 19 से 21 सितंबर, 23, 24 सितंबर, 26 से 28 सितंबर, 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को (17 ट्रिप) केवल राणाप्रतापनगर तक चलेगी। राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।

इन 2 ट्रेनों को रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा

1. ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 10 सितंबर से 18 सितंबर तक (9 ट्रिप) भीलवाड़ा-मोखमपुरा के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। 2. ट्रेन संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 19, 21, 24, 26, 28 सितंबर तथा 1 और 3 अक्टूबर को (7 ट्रिप) मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इन 9 ट्रेनों का संचालन री-शेड्यूल रहेगा

1. ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 सितंबर, 12 से 14 सितंबर, 16 और 17 सितंबर को (6 ट्रिप) जयपुर से 1 घंटे देरी से रवाना होगी। 2. ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 से 21 सितंबर, 23, 24 सितंबर, 26 से 28 सितंबर, 30 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को (11 ट्रिप) जयपुर से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। 3. ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक (15 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी। 4. ट्रेन संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 22 और 29 सितंबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी। 5. ट्रेन संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को 2 घंटे देरी से रवाना होगी। 6. ट्रेन संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 23, 25, 30 सितंबर तथा 2 और 7 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी। 7. ट्रेन संख्या 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 20, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी। 8. ट्रेन संख्या 20944 उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस 5 और 6 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी। 9. ट्रेन संख्या 20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 19, 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

इन 3 ट्रेनों का इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव 1. ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को झड़वासा और बान्दनवाड़ा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 2. ट्रेन संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस 6 से 8 अक्टूबर तक बान्दनवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 3. ट्रेन संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 6 से 8 अक्टूबर तक बान्दनवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें