होमकृषिउदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: वल्लभनगर-खेरवाड़ा में 5-5 MM बरसात हुई, तापमान 4 डिग्री गिरा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News
कृषि

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: वल्लभनगर-खेरवाड़ा में 5-5 MM बरसात हुई, तापमान 4 डिग्री गिरा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Rain Yellow Alert & Temperature Drop उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:वल्लभनगर-खेरवाड़ा में 5-5 MM बरसात हुई, तापमान 4 डिग्री गिरा, जानिए इस सप्ताह कै…

bhaskar.com के अनुसार11 अगस्त 2026 को 05:16 am बजे
उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:  वल्लभनगर-खेरवाड़ा में 5-5 MM बरसात हुई, तापमान 4 डिग्री गिरा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Rain Yellow Alert & Temperature Drop

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:वल्लभनगर-खेरवाड़ा में 5-5 MM बरसात हुई, तापमान 4 डिग्री गिरा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने उदयपुर जिले में आज यलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि शहर में सुबह से धूप निकली है। एक दिन पहले हुई हल्की बारिश से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक चौबीस घंटे में वल्लभनगर और खेरवाड़ा में 5-5 मिलीमीटर बारिश हुई।

लोगों को उदयपुर में अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने संभाग के चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज और बाकी उदयपुर सहित संभाग के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

डबोक मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें