जयपुर में बारिश,एकनाथ शिंदे की फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड: चूरू में घरों में घुसा पानी, धौलपुर में सड़कें डूबीं, आज 5 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain Alert | Bharatpur Alwar Dholpur Flood Situation LIVEजयपुर में बारिश,एकनाथ शिंदे की फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड:चूरू में घरों में घुसा पानी, धौलपुर में सड़कें ड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain Alert | Bharatpur Alwar Dholpur Flood Situation
LIVEजयपुर में बारिश,एकनाथ शिंदे की फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड:चूरू में घरों में घुसा पानी, धौलपुर में सड़कें डूबीं, आज 5 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
जयपुर में गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। विशेष विमान को खराब मौसम के कारण दिल्ली डायवर्ट किया गया।
जयपुर में रातभर हुई बरसात के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, कई जिलों में देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर आज भी जारी है।
लगातार बरसात के कारण चूरू के सरदारशहर में घरों में पानी घुस गया है। धौलपुर के राजाखेड़ा में सड़कें डूब गईं हैं।
डीग जिले में कामां क्षेत्र के घिलावटी गांव में गुरुवार को तेज बारिश के कारण 2 मंजिला मकान अचानक ढह गया। शुक्रवार (7 अगस्त) को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी है।
वहीं, गुरुवार को लोकल वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी जिलों में भारी बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार नए वेदर सिस्टम का असर 10 अगस्त तक रहने की संभावना है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
जयपुर में रुक-रुककर बरसात: राजधानी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से बरसात हो रही है। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। हवा के साथ हो रही बरसात के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, चूरू, सीकर, धौलपुर में लगातार बरसात के कारण जगह-जगह पानी भर गया है।
कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में अलवर के गोविंदगढ़, कठूमर; भरतपुर के भुसावर, बयाना, नगर, सीकरी, पहाड़ी व कुम्हेर; धौलपुर के सरमथुरा, बाड़ी व बसेड़ी; दौसा के सिकराय; करौली के हिंडौन, मासलपुर व सुरौठ और सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 2 से लेकर 8 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र के गढ़ी गांव में तीन मकानों की दीवारें और छत की पट्टियां गिर गईं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा: बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के अलवर और दौसा क्षेत्रों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.8, सिरोही में 27.6, प्रतापगढ़ में 28.7, डूंगरपुर में 30.6 और उदयपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के मौमस से जुड़ी PHOTOS…
मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

तीज-सिंजारा से पहले जयपुर डेयरी की खास सौगात , पहली बार बाजार में उतारा ‘सरस’ घेवर

जयपुर Weather Update: पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय, भरतपुर संभाग में हुई 6 इंच बारिश

चूरू में घरों में घुसा पानी, जयपुर में रातभर बारिश: आज 5 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; 6 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान - Jaipur News


