होम›सेहत›भींडर-गिर्वा पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली: 590 पंचायतों और 4948 वार्डों में तय होगा सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण, जानिए कहां-किसका आरक्षण - Udaipur News
सेहत

भींडर-गिर्वा पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली: 590 पंचायतों और 4948 वार्डों में तय होगा सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण, जानिए कहां-किसका आरक्षण - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Panchayat Election 2026 | Sarpanch Reservation Lottery Update भींडर-गिर्वा पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली:590 पंचायतों और 4948 वार्डों में तय होगा सरपंच और वार्ड पं…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
भींडर-गिर्वा पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली:  590 पंचायतों और 4948 वार्डों में तय होगा सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण, जानिए कहां-किसका आरक्षण - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Panchayat Election 2026 | Sarpanch Reservation Lottery Update

भींडर-गिर्वा पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली:590 पंचायतों और 4948 वार्डों में तय होगा सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण, जानिए कहां-किसका आरक्षण

- कॉपी लिंक

उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जा रही है। कई जगह लॉटरी पूरी हो चुकी है। जिले की 20 पंचायत समितियों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों की लॉटरी के साथ ही गांवों में चु

जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। उदयपुर के गिर्वा पंचायत समिति की लॉटरी जिला परिषद सभागार में निकाली जा रही है।

590 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर नजर

गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम माना जाता है। ऐसे में आज निकलने वाली लॉटरी पर ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों की नजर टिकी हुई है। लॉटरी के बाद यह स्पष्ट होगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा।

उदयपुर जिले में 20 पंचायत समितियों के तहत 590 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 4,948 वार्ड हैं। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद संभावित उम्मीदवार भी अपनी चुनावी तैयारियों को उसी के अनुसार आगे बढ़ा सकेंगे।

एक दिन पहले जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर का आरक्षण

इससे एक दिन पहले 47 जिला परिषद सदस्यों, 20 प्रधानों और 318 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

देखिए लॉटरी….

पंचायतीराज चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े...

उदयपुर में एसटी के 15 प्रधान बनेंगे:1 सीट अनारक्षित ओपन रखी गई; जानिए कहां-किसकी सीट आई

उदयपुर में बुधवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इनमें एसटी को सबसे ज्यादा 15 सीटें आरक्षित की गईं। इनमें 7 सीटें एसटी महिला के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं, एससी को सिर्फ 1 सीट मिली। महिलाओं के लिए कुल 10 सीटें रिजर्व हुई हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

प्रधान बनने निकले नेता अब पत्नियों को लड़ाएंगे चुनाव:महिला के लिए पद रिजर्व होने पर बदला प्लान; बड़गांव में खुला मैदान, दावेदारों की फौज होगी

पंचायत समिति के प्रधानों की बुधवार को लॉटरी निकलने के बाद अब उदयपुर में 10 महिला प्रधान होंगी। इसमें सबसे बड़ा मुकाबला तीन सामान्य महिला के लिए जो पंचायत समितियां आरक्षित हुई हैं, वहां के लिए होगा। (पूरी खबर पढ़े..)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें