होमकृषिराजस्थान में मानसून की वापसी: 6 जिलों में बारिश, धौलपुर में सड़कों पर पानी भरा
कृषि

राजस्थान में मानसून की वापसी: 6 जिलों में बारिश, धौलपुर में सड़कों पर पानी भरा

राजस्थान के 6 जिलों में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद बारिश हुई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। धौलपुर शहर में पानी भरा है, जबकि डूंगरपुर जिले में महिलाएं पुरुषों का वेश धारण कर जुलूस निकालकर अच्छी बरसात की कामना की है। सूत्र: Bikaner News

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 01:31 pm बजे
राजस्थान में मानसून की वापसी: 6 जिलों में बारिश, धौलपुर में सड़कों पर पानी भरा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Weather Update | Bikaner Heatwave & Jaipur Monsoon News

LIVEउदयपुर-अलवर समेत 6 जिलों में बरसात:धौलपुर में सड़कों पर पानी भरा; डूंगरपुर में बरसात के लिए महिलाओं ने पुरुष वेश में निकाला जुलूस

- कॉपी लिंक

उदयपर, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद सोमवार सुबह बारिश हुई। धौलपुर शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। जिले के राजाखेड़ा में बाजार की सड़कों पर पानी भर गया।

अलवर जिले के रामगढ़ में 30 मिनट तक तेज बरसात हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में सोमवार सुबह करीब 1 घंटे तक बरसात हुई। उदयपुर शहर के कई इलाकों में शाम 4 बजे बाद हल्की बारिश हुई।

भरतपुर जिले के नदबई में सुबह 10:20 बजे बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। डीग जिले में सुबह 5 बजे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

डूंगरपुर जिले के गांवों में रविवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनूठी परंपरा 'धाड़' निभाई गई। इसके तहत महिलाओं ने पुरुषों का वेश धारण कर गांव की गलियों में जुलूस निकाला और इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की।

मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

अब तक बारिश की स्थिति

राजस्थान में मौसम की तस्वीर

ये जिले सबसे गर्म रहे

आगे क्या…

प्रदेश में मौसम से जुड़ी अन्य PHOTOS…

मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें