जयपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने जीतीं 78 सीटें, 53 वार्डों में कांग्रेस का कब्जा; इन वार्डों के नतीजे बाकी
{"_id":"6aa77f4a2ecefc87e005304f","slug":"rajasthan-civic-body-elections-bjp-dominates-jaipur-with-11-ward-wins-sunil-kothari-leads-mayor-race-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर नगर निगम चुना…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa77f4a2ecefc87e005304f","slug":"rajasthan-civic-body-elections-bjp-dominates-jaipur-with-11-ward-wins-sunil-kothari-leads-mayor-race-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने जीतीं 78 सीटें, 53 वार्डों में कांग्रेस का कब्जा; इन वार्डों के नतीजे बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने जीतीं 78 सीटें, 53 वार्डों में कांग्रेस का कब्जा; इन वार्डों के नतीजे बाकी
Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
सार
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए अब तक 78 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 53 वार्डों में जीत मिली है, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से 146 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 78, कांग्रेस ने 53 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। चार वार्डों के पांच मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होने के कारण इन वार्डों के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस को वार्ड 113 में बड़ी जीत
कांग्रेस के लिए वार्ड नंबर 113 का नतीजा खास रहा। यहां गजनफर अली ने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। शुरुआती नतीजों में यह कांग्रेस की बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे संकेत है कि कुछ इलाकों में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है, भले ही कुल सीटों के मामले में भाजपा आगे चल रही हो।
विज्ञापन
भाजपा के कई मजबूत इलाकों में जीत
भाजपा ने शुरुआती दौर में लगातार कई वार्ड अपने नाम किए हैं। 111, 112, 121, 122 और 123 जैसे वार्डों में पार्टी की जीत महत्वपूर्ण है। वार्ड 112 से भाजपा के सुनील कोठारी भी चुनाव जीत चुके हैं। उनका नाम मेयर पद की संभावित दौड़ में चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: किसके पक्ष में है शहरों का मूड? 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की ताकत का फैसला
अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं
जयपुर नगर निगम चुनाव के 150 वार्डों में से 146 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 78 सीटें जीती हैं, उसके बाद कांग्रेस ने 53 सीटें जीती हैं, जबकि 15 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली हैं। फिलहाल, जयपुर के चुनावी मुकाबले में भाजपा ने मजबूत शुरुआत की है। कांग्रेस को भी आठ वार्डों में जीत मिली है और वार्ड 113 में बड़ी जीत ने पार्टी को राहत दी है। चार वार्डों के पांच मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


