राजस्थान मौसम अपडेट: 8 से 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट
Sign In Advertisement X Rajasthan Weather Update 8 August 2026: राजस्थान में मानसून सक्रिय बना हुआ है और अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश क…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
Rajasthan Weather Update 8 August 2026: राजस्थान में मानसून सक्रिय बना हुआ है और अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मध्यम से भारी और कुछ जगहों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में 158 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा अलवर, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर में भी भारी बारिश हुई.
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना ऊपरी परिसंचरण तंत्र और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय दूसरा परिसंचरण तंत्र बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है. बंगाल की खाड़ी वाला सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. वहीं मानसून ट्रफ भी श्रीगंगानगर और दिल्ली से होकर गुजर रही है.
8 अगस्त को कहां बारिश का ज्यादा असर?
जयपुर संभाग: अनेक स्थानों पर बारिश, कहीं-कहीं भारी वर्षा
Advertisement
भरतपुर संभाग: भारी से अति भारी बारिश की संभावना
कोटा संभाग: कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश
उदयपुर संभाग: कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर
अजमेर संभाग: हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगह तेज बारिश
पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश
जोधपुर और बीकानेर संभाग में 8 से 10 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इन इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है.
एक सप्ताह तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा. 8 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है.
15 अगस्त के बाद राहत के संकेत
मौसम विभाग ने कहा है कि 15 अगस्त के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट: अब तक सामान्य से 38.5% ज्यादा पानी बरसा, सबसे ज्यादा अगस्त 2024 में हुई थी बरसात - Ajmer News

राजस्थान में भारी बारिश; बारिश का दौर 10 अगस्त तक जारी रहेगा

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव


