राजस्थान में कल से बारिश की चेतावनी, 8-जिलों में अलर्ट: चित्तौड़गढ़ में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; जानें- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Heavy Rain Alert In Kota Bharatpur Jaipur राजस्थान में कल से बारिश की चेतावनी, 8-जिलों में अलर्ट:चित्तौड़गढ़ में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; जानें- इ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Heavy Rain Alert In Kota Bharatpur Jaipur
राजस्थान में कल से बारिश की चेतावनी, 8-जिलों में अलर्ट:चित्तौड़गढ़ में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; जानें- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 18 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। 18 अगस्त को 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 24 घंटे में और तेज होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ में 31 MM रिकॉर्ड की गई। भीलवाड़ा में 7.2, अलवर में 7.2, डूंगरपुर में 7.5, करौली में 15.5 और दौसा में 20.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।
ये जिले सबसे गर्म रहे
मानसून के बड़े अपडेट्स
पूर्वी हिस्से में ज्यादा सक्रिय रहेगा मानसून : मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ की स्थिति भी राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर रही है। ऐसे में राजस्थान में फिलहाल पूर्वी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां पश्चिमी हिस्सों की तुलना में ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना हैं।
पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून : पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन मानसून की परिस्थितियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, 19 से 21 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अगस्त से बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में भी जयपुर में बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है। 19 से 21 अगस्त के बीच भी जयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
कोटा में रविवार को भी बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अब तक इस सीजन में कुल 286.2 एमएम बारिश हुई है। इधर, रविवार होने से पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट भी नजर आए।
उदयपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप खिली थी। ज्यादातर समय बादल छाए रहे। हालांकि मौसम में ठंडक बनी रही। तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन का तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर में रविवार को भी बादल नहीं बरसे। दिन के समय कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन अधिकांश समय सूरज की तपन रही। अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। अब तक अजमेर में 396.4 MM बरसात हो चुकी है।
अलवर में रविवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। सुबह धूप खिलने के बाद गर्मी और उमस का असर बढ़ गया, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दिनभर उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में अगले सात दिनों तक बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
सीकर में रविवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहने के साथ धूप रही। उमस रहने से लोगों को परेशानी हुई। फिलहाल अगले दो दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
जोधपुर में रविवार को मौसम उमस भरा रहा। शहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आगामी कुछ दिन में बारिश की संभावना नहीं है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी: कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज - Udaipur News

स्वतंत्रता दिवस पर पिता-पुत्र को जयपुर में मिला सम्मान - Shahabad (Baran) News

अमित शाह राजस्थान में नए डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे


