होम›सेहत›बारां: रहस्यमयी बुखार से पांच दिन बाद दूसरी बहन की मौत, 8 दिन कोटा में वेंटीलेटर पर रही - Jaipur News
सेहत

बारां: रहस्यमयी बुखार से पांच दिन बाद दूसरी बहन की मौत, 8 दिन कोटा में वेंटीलेटर पर रही - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Baran: Second Sister Dies After Five Days Of Mysterious Fever, Spent 8 Days On Ventilator In Kota बारां: रहस्यमयी बुखार से पांच दिन बाद दूसरी बहन की मौत, 8 दिन कोटा में वेंटीले…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 12:33 am बजे
बारां: रहस्यमयी बुखार से पांच दिन बाद दूसरी बहन की मौत, 8 दिन कोटा में वेंटीलेटर पर रही - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Baran: Second Sister Dies After Five Days Of Mysterious Fever, Spent 8 Days On Ventilator In Kota

बारां: रहस्यमयी बुखार से पांच दिन बाद दूसरी बहन की मौत, 8 दिन कोटा में वेंटीलेटर पर रही

- कॉपी लिंक

शहर में झालावाड़ रोड तेजाजी चबूतरे के पास रहने वाले परिवार की बुखार से एक बेटी की मौत के पांच दिन बाद ही दूसरी बेटी ने भी सोमवार को कोटा से जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। साढ़े तीन वर्षीय पीड़िता का 8 दिन से कोटा के निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर उपचार चल रहा था। उसकी डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू व कोविड सहित अन्य जांचें नेगेटिव आई थी। चिकित्सकों ने भी बीमारी का कोई कारण नहीं बताया।

बिना किसी गंभीर बीमारी के दोनों बालिकाओं की मौत चिकित्सा विभाग के लिए पहेली बना हुआ है। बारां में चबूतरे के पास रहने वाले धनराज सुमन की 12 वर्षीय बेटी इशिका को रक्षा बंधन के दिन बुखार आया था। उसे बारां चिकित्सालय में पल्स डाउन होने के कारण 3 घंटे बाद ही कोटा रैफर कर दिया। जहां 2 सितंबर को उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद परिवार की दो और बेटियां भी बीमार हो गई। जिनमें से एक की हालत में सुधार आ गया। वहीं दूसरी बेटी साढ़े 3 वर्षीय अदिति वेंटीलेटर पर थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें