गोलगप्पे खाने से बीमार हुए 85 लोग, 12 को अस्पताल में भर्ती:
कोटा के पोलाई खुर्द गांव में गोलगप्पे खाने से 85 लोग बीमार हुए हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। फूड प्वाइंटिंग की आशंका है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
कोटा में गोलगप्पे खाने से 85 लोग बीमार, 12 को किया अस्पताल में भर्ती
चिकित्सा विभाग की फूड सेफ्टी की टीम ने गांव का दौरा का खाद्य सामग्री और पानी का सैंपल जांच के लिए लिया.
Published : July 15, 2026 at 4:14 PM IST
कोटा: जिले के सीमलिया इलाके के पोलाई खुर्द गांव में गोलगप्पे खाने से बुधवार को 85 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी. सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक के बाद एक लोग बीमार होने लगे. इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. इस घटना से हड़कंप मच गया और प्रशासन एक्टिव हो गया. तत्काल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया. टीम ने स्क्रीनिंग की जिसमें 85 मरीज पीड़ित मिले. इन्हें फूड प्वाइजनिंग की आशंका है.
कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल स्क्रीनिंग की. इनमें से 12 लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलिया भेजा गया. इनमें पांच बच्चे शामिल हैं, जबकि शेष सात 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं. वहीं 73 लोगों को गांव में ही उपचार दिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम में सामने आया कि सभी ने मंगलवार को गोलगप्पे खाए थे.
पढ़ें: श्रीगंगानगर : वाटर पार्क घूमने गए 48 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
यह गोलगप्पे बेचने के लिए दीगोद के सोली गांव से हरिशंकर आया था. ऐसे में फूड सेफ्टी की टीम को सोली गांव भेजा गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. वहां से नमूने लिए गए. इसके अलावा गोलगप्पे बेचने वाले हरिशंकर ने जहां से पानी लेना बताया, वहां से भी पानी के नमूने लिए गए हैं. साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने भी उसके यहां से लिए गए हैं. उसके पास फूड लाइसेंस नहीं है. ऐसे में धारा 58 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
सीएमएचओ डॉ. नागर ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम दीगोद दीपक महावर, डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. घनश्याम मीणा व बीसीएमएचओ डॉ. राजेश सामर मौके पर पहुंच गए थे. एक-एक घर की स्क्रीनिंग की गई. गांव में 128 मकान हैं, सभी की स्क्रीनिंग कर ली गई है. इसके साथ ही गांव से भी पानी के नमूने लिए गए हैं. करीब 9 नमूने पोलाई खुर्द से लिए गए हैं. सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


