जयपुर मेयर चुनाव: AIMIM का बड़ा आरोप, RO ने नहीं लिया नामांकन पर्चा
जयपुर मेयर चुनाव: AIMIM का बड़ा आरोप, RO ने नहीं लिया नामांकन पर्चा जयपुर मेयर चुनाव की नामांकन पत्र को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की पार्षद फिरोजा बानो ने रिटर्निंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका दावा है…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर मेयर चुनाव: AIMIM का बड़ा आरोप, RO ने नहीं लिया नामांकन पर्चा
जयपुर मेयर चुनाव की नामांकन पत्र को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की पार्षद फिरोजा बानो ने रिटर्निंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका दावा है कि समय होते हुए भी उनका नामांकन पत्र नहीं लिया.
जयपुर मेयर चुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही सियासी घमासान तेज हो गया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की पार्षद फिरोजा बानो ने रिटर्निंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका दावा है कि समय रहते नामांकन पत्र लेकर पहुंचने के बावजूद उनका पर्चा स्वीकार नहीं किया गया. पार्टी ने इसे चुनावी प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी बताते हुए कोर्ट जाने की बात कही है.
फिरोजा बानो के मुताबिक, वो शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में पहुंची थीं. वहां से नामांकन फॉर्म लेकर उसे भरने के बाद वो करीब 2:50 बजे दोबारा कमरे में पहुंचीं. आरोप है कि इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन पत्र लेने से मना कर दिया और कहा कि नामांकन का समय खत्म हो चुका है.
कोटा: गणेश पंडाल में तलवार लेकर पहुंचा युवक, जेवरात उतारने की दी धमकी
बीजेपी-कांग्रेस पर लगाए दबाव बनाने के आरोप
AIMIM का कहना है कि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा दोपहर 3 बजे तक थी. फिरोजा बानो का दावा है कि उन्होंने बार-बार घड़ी दिखाकर समय की जानकारी भी दी, लेकिन इसके बावजूद उनका पर्चा स्वीकार नहीं किया गया. खास बात यह रही कि उसी समय कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता महावर अपना नामांकन पत्र जमा कर रही थीं.
पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस के दबाव में उनका नामांकन रोका गया. AIMIM के प्रदेश उपाध्यक्ष लुकमान खान ने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. फिरोजा बानो जयपुर नगर निगम में AIMIM की इकलौती पार्षद हैं.
AIMIM का दावा है कि फिरोजा बानो को करीब एक दर्जन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल था. साथ ही पार्टी नेताओं के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने भी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने का भरोसा दिया था. पार्टी का कहना है कि वो जयपुर मेयर चुनाव में थर्ड फ्रंट की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना चाहती थी.
अब नहीं होगा त्रिकोणीय मुकाबला?
बता दें कि जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं. बीजेपी के 78 और कांग्रेस के 57 पार्षद हैं, जबकि 15 निर्दलीय व अन्य पार्षद हैं. फिरोजा बानो ओवैसी की पार्टी की इकलौती पार्षद हैं. बीजेपी से सुनील कोठारी और कांग्रेस से सुनीता महावर ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन की समय सीमा खत्म होने के बाद भी फिरोजा बानो काफी देर तक निगम के नॉमिनेशन सेंटर पर मौजूद रहीं. अगर उनका पर्चा दाखिल हो जाता, तो मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और AIMIM के बीच त्रिकोणीय हो सकता था. अब AIMIM के आरोपों ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है. जयपुर मेयर पद के लिए 25 सितंबर को मतदान होना है.
जयपुर मेयर चुनाव: BJP से सुनील कोठारी, कांग्रेस से सुनीता महावर ने किया नामांकन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


