अजमेर दरगाह पहुंचे AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान, पार्टी की जीत पर चढ़ाई चादर, कहा- राजस्थान तो झांकी है, UP अभी बाकी
अजमेर दरगाह पहुंचे AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान, पार्टी की जीत पर चढ़ाई चादर, कहा- राजस्थान तो झांकी है, UP अभी बाकी वारिस पठान ने कहा- असदुद्दीन ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर दरगाह पहुंचे AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान, पार्टी की जीत पर चढ़ाई चादर, कहा- राजस्थान तो झांकी है, UP अभी बाकी
वारिस पठान ने कहा- असदुद्दीन ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
Published : September 20, 2026 at 4:13 PM IST
अजमेर: विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के दरबार में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान हाजिरी देने पहुंचे. यहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर अकीदत की चादर और फूल पेश कर पार्टी की कामयाबी के लिए विशेष दुआ मांगी. दरगाह के खादिम सैयद एहसान मियां चिश्ती ने वारिस पठान और उनके साथ पहुंची टीम को जियारत कराई. वहीं, दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक भी भेंट किया.
दरगाह पर चादर चढ़ाई: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के दो पार्षद जीते हैं. राजस्थान के किसी भी चुनाव में ओवैसी की पार्टी को मिली यह पहली कामयाबी है. इस कामयाबी के बाद पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव जीते दोनों पार्षदों के साथ पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान को अजमेर भेजकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़वाई. वारिस पठान ने असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ाकर शुक्रिया अदा किया.
पढ़ें: जयपुर नगर निगम: वार्ड 146 से AIMIM समर्थित फिरोज बानो जीतीं, ओवैसी और बेनीवाल ने किया था प्रचार
ओवैसी की पहुंच पूरे देश में बढ़ती जा रही है: मीडिया से बात करते हुए वारिस पठान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पहुंच पूरे देश में बढ़ती जा रही है. राजस्थान तो सिर्फ झांकी है, उत्तर प्रदेश अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी AIMIM को बड़ी कामयाबी मिलेगी. असदुद्दीन ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. वारिस पठान के इस बयान से साफ है कि ओवैसी की पार्टी यूपी में अखिलेश यादव समेत विपक्षी पार्टियों की मुश्किलें बढ़ाने जा रही है. दरगाह जियारत के दौरान वारिस पठान के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की भीड़ भी देखने को मिली.
पढ़ें:शहर की सरकार में बुनियादी मुद्दों पर जीते पार्षद, जनता के मुद्दों को बताया अपनी प्राथमिकता
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


