जयपुर में BJP का मुस्लिम दांव फेल, पूरे राजस्थान में क्या रहा हाल?
जयपुर में BJP का मुस्लिम दांव फेल, पूरे राजस्थान में क्या रहा हाल? राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने करीब 480 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया. जयपुर में 7 उम्मीदवार मैदान में उतरे, लेकिन सभी हार गए. पूरे राजस्थान म…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में BJP का मुस्लिम दांव फेल, पूरे राजस्थान में क्या रहा हाल?
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने करीब 480 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया. जयपुर में 7 उम्मीदवार मैदान में उतरे, लेकिन सभी हार गए. पूरे राजस्थान में पार्टी ने 24 से ज्यादा जीत का दावा किया.
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने मुस्लिम वोटरों के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया. पार्टी ने पूरे राजस्थान में करीब 480 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. बीजेपी की ओर से इनमें से 24 से ज्यादा उम्मीदवारों के चुनाव जीतने का दावा भी किया गया है. हालांकि राजधानी जयपुर में पार्टी का यह प्रयोग उम्मीद के मुताबिक कामयाब होता नजर नहीं आया.
जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 8 मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया था. इनमें शाहनवाज अंसारी, जाकिर खान कायमखानी, फरीदुद्दीन 'जैकी', शबाब जहां उर्फ शब्बो, माजिद पठान, मिजाना मिर्जा, रहीस मंसूरी और अफसाना शामिल थीं. लेकिन वार्ड 146 से टिकट मिलने के बावजूद अफसाना ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया. इस तरह बीजेपी के 8 टिकटों में से सिर्फ 7 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतरे.
जयपुर निकाय चुनाव में BJP को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस से डेढ़ गुना से ज्यादा वार्ड जीते
सातों उम्मीदवारों को मिली हार
चुनाव नतीजों में बीजेपी के लिए सबसे अच्छी स्थिति वार्ड 19 में रही. यहां पार्टी के उम्मीदवार शाहनवाज अंसारी को 3,118 वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे. कांग्रेस के मो. फारूख ने 3,581 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. शाहनवाज अंसारी को 463 वोट से हार का सामना करना पड़ा.
वार्ड 117 में बीजेपी की शबाब जहां उर्फ शब्बो को 5,512 वोट मिले. वह भी दूसरे स्थान पर रहीं. कांग्रेस की संजीदा बेगम ने 9,749 वोट हासिल किए और जीत दर्ज की. यहां बीजेपी उम्मीदवार और विजेता के बीच 4,237 वोट का अंतर रहा.
कुछ उम्मीदवारों को मिले बेहद कम वोट
वार्ड 113 में बीजेपी के फरीदुद्दीन 'जैकी' का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा. उन्हें सिर्फ 990 वोट मिले और उनकी जमानत भी जब्त हो गई. इस वार्ड में कांग्रेस के गजनफर अली ने 14,666 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की.
वार्ड 128 में भी बीजेपी उम्मीदवार माजिद पठान को हार मिली. उन्हें महज 500 वोट मिले. वहीं निर्दलीय मोहम्मद इशाक मंसूरी ने 8,220 वोट लेकर चुनाव जीत लिया. दोनों के बीच वोटों का अंतर 7,720 रहा. वार्ड 136 में बीजेपी की मिजाना मिर्जा को भी हार का सामना करना पड़ा. निर्दलीय जमीला बेगम ने 6,922 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि मिजाना मिर्जा को सिर्फ 466 वोट मिले.
वार्ड 137 में कांग्रेस के सलमान मंसूरी ने 5,653 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. बीजेपी के रहीस मंसूरी को यहां सिर्फ 316 वोट मिल सके. वहीं वार्ड 109 में बीजेपी के जाकिर खान कायमखानी को भी हार मिली. उन्हें 1,045 वोट मिले और वह छठे नंबर पर रहे. इस सीट पर निर्दलीय रईस खान ने जीत दर्ज की.
पूरे राजस्थान में तस्वीर जयपुर से अलग
हालांकि पूरे राजस्थान के नतीजों की बात करें तो बीजेपी की तस्वीर जयपुर से कुछ अलग है. पार्टी ने करीब 480 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था और इनमें से दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया है. लेकिन 480 उम्मीदवारों की तुलना में जीत का यह आंकड़ा काफी छोटा है.
जयपुर के नतीजे इसलिए भी अहम हैं क्योंकि राजधानी के कई मुस्लिम आबादी वाले वार्डों में बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती मिली. पार्टी ने मुस्लिम चेहरों को मैदान में उतारकर वोटों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश की, लेकिन जयपुर में यह रणनीति सीटों में बदलती हुई नजर नहीं आई.
राजस्थान निकाय चुनाव में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर, सत्ता की चाबी रहेगी इनके हाथ
जयपुर में कांग्रेस के 15 मुस्लिम पार्षद जीते
जयपुर नगर निगम में इस बार कुल 18 मुस्लिम पार्षद चुने गए हैं. इनमें कांग्रेस के 15, एमआईएम का एक और दो निर्दलीय पार्षद शामिल हैं. कांग्रेस ने इस चुनाव में 20 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था.
इनमें से 15 उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे. ऐसे में जयपुर के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला. जयपुर में बीजेपी ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर अपनी रणनीति जरूर आजमाई, लेकिन उसके 7 मैदान में उतरे उम्मीदवारों में से कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


